बॉलीवुड से लेकर साउथ और टीवी इंडस्ट्री तक में कास्टिंग काउच का मुद्दा हमेशा से ही चर्चा में रहा है. इस पर अक्सर कोई ना कोई मेल और फीमेल एक्टर शॉकिंग खुलासा करते हुए नजर आ ही जाते हैं. ये एंटरटेनमेंट जगत का अभी तक का सबसे चर्चित मुद्दा रहा है, जिस पर बहस कभी खत्म ही नहीं हुआ और ना ही कोई हल. हाल ही में नीति टेलर ने खुलासा किया.
इसी बीच टीवी सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम एक्ट्रेस आराधना शर्मा का पुराना बयान वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस ने बताया कि उनका कास्टिंग काउच का एक्सपीरियंस काफी खराब रहा था, जिसके बाद उनका मर्दों से भरोसा उठ गया था. उनका कहना था कि स्क्रिप्ट पढ़ाने के बहाने उनके साथ कास्टिंग डायरेक्टर ने गंदी हरकत करने की कोशिश की थी.
आराधना शर्मा ने बताया कास्टिंग काउच एक्सपीरियंस
दरअसल, आराधना शर्मा ने 2021 में ई-टाइम्स से बात करते हुए कास्टिंग काउच से जुड़ा एक्सपीरियंस साझा किया था. उनसे अनकंफर्टेबल मोमेंट के बारे में पूछा गया था तो आराधना ने बताया था, ‘मेरे साथ एक घटना हुई थी, जिसे मैं कभी भुला नहीं सकती. ये 4-5 साल पहले (2016-17) हुई थी. मैं पुणे में पढ़ रही थी. ये मेरे रांची के होम टाउन में हुआ था. एक आदमी था, जो मुंबई में कास्टिंग कर रहा था. मैं पुणे में मॉडलिंग असाइनमेंट कर रही थी और इसलिए थोड़ा जाना-पहचाना था.’
यह भी पढ़ें: ‘जेलर 2’ ने पहले दिन तोड़ा ‘जन नायकन’ का रिकॉर्ड, बनी 2026 की तमिल की हाईएस्ट ओपनर
धक्का दिया और दरवाजा खोलकर…
आराधना ने आगे बताया, ‘मैं रांची गई थी क्योंकि उसने कहा था कि वो किसी रोल के लिए कास्टिंग कर रहा है. हम एक कमरे में स्क्रिप्ट पढ़ रहे थे और वो मुझे छूने की कोशिश कर रहा था. पहले तो मुझे समझ नहीं आया कि क्या हो रहा था. मुझे याद है कि मैंने उसे पीछे की ओर धक्का दिया फिर दरवाजा खोला और वहां से भाग गई. मैं इसके बारे में पहले तो कई दिनों किसी को शेयर नहीं कर पाई. जो स्क्रिप्ट पढ़ रही थी वो एक लव सीन वाला था. ये बहुत बुरा था. माफ करना, मैं इस बारे में बात कर रही हूं लेकिन क्या इस घटना की वजह से आप दोबारा एक्टिंग करने के अपने फैसलों को लेकर डर जाते हैं?’
मर्दों के साथ हुआ ट्रस्ट इश्यू…
आराधना ने कहा था, ‘मुझे ट्रस्ट इश्यू होने लगा. मैं किसी आदमी के साथ एक कमरे में नहीं रह सकती. यहां तक कि मैं अपने पापा के साथ भी नहीं रुक सकती. ऐसा मेरे साथ हुआ. मैं सिर्फ 19-20 साल की थी. मैं किसी को भी खुद को टच करने नहीं दे सकती. मुझे बहुत बुरा फील होता था. ये बहुत ही बुरा एक्सपीरियंस था. मैं और मेरी मां उसे कनफ्रंट करना चाहते थे लेकिन परिवारवालों ने रोक दिया.’
अब कहां हैं आराधना शर्मा?
बहरहाल, अगर आराधना शर्मा के बारे में बात की जाए तो उन्हें ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के लिए जाना जाता है. इतना ही नहीं, वो ‘स्पिलिट्सविला 12’ में भी नजर आ चुकी हैं. आराधना शर्मा एक मॉडल और डांसर भी हैं और कई फैशन शोज में भी काम कर चुकी हैं. वो DID 6 में भी नजर आ चुकी हैं. इसमें उन्होंने टॉप 36 डांसर्स में शामिल थीं.
खैर ब आराधना शर्मा लाइमलाइट से दूर रहती हैं और वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. इंस्टाग्राम पर अक्सर फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं.
