- अमेरिका-भारत डील पर बोले, किसानों को बर्बाद किया जा रहा।
लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार (8 मई, 2026) को हरियाणा के गुरुग्राम जिले में सद्भाव यात्रा निकाली. इस दौरान एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नफरत के माहौल में मोहब्बत के दुकान, ये हमारा नारा नहीं है. ये आपलोगों से मिला है. उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान में यात्रा का ट्रेडिशन है, इससे जनता को और यात्रा करने वाले सबको फायदा होता है. कांग्रेस पार्टी के हर युवा नेता को हर स्टेट में ये यात्रा करनी चाहिए.
चुनाव आयोग और ब्यूरोक्रेसी सब इनके कंट्रोल में हैः राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, ‘आपलोगों को पता है यहां का चुनाव भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने चोरी किया है. उन्होंने मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और अब पश्चिम बंगाल के सथ असम में भी यही किया है. बीजेपी ने चुनाव चोरी का एक सिस्टम बना लिया है. वे लाखों नाम काट देते हैं, लाखों नाम जोड़ देते हैं. चुनाव आयोग, ब्यूरोक्रेसी इनके कंट्रोल में है और ये सोचते हैं कि इनका राज अब रुक नहीं सकता है.’
यह भी पढ़ेंः TVK चीफ विजय ने पेश किया सरकार बनाने का दावा, ‘थलापति’ के पास 121 विधायकों का समर्थन
अडानी-अंबानी को दिया जा रहा देश का धनः राहुल गांधी
उन्होंने कहा, ‘इनका टाइम आने वाला है, क्योंकि जनता को ये बात समझ आ गई है कि नरेंद्र मोदी जी और अमित शाह जी देश को बेचने का काम करते हैं. एयरपोर्ट, बंदरगाह, इंफ्रास्ट्रक्चर, पावर प्लांट और अब निकोबार आइलैंड मतलब पूरा का पूरा वहां अडानी जी को बेचा जा रहा है. हरियाणा का सबसे बड़ा मुद्दा बेरोजगारी है. ये सिर्फ हरियाणा का हाल नहीं है, बल्कि पुरे देश में यही हाल है. युवाओं को रोजगार नहीं मिल सकता है, लेकिन अडानी और अंबानी को देश का धन दिया जाता है और चाइना का माल देश में बेचा जाता है.’
US-इंडिया डील पर क्या बोले राहुल गांधी?
राहुल गांधी ने कहा, ‘कुछ दिन पहले अमेरिका और इंडिया की डील हुई. डील में अमेरिका ने भारत को क्या दिया है और भारत ने अमेरिका को क्या दिया है, ये मैं बताता हूं. ये डील अमेरिका के दबाव में की गई है. ऐसा डील कोई प्रधानमंत्री नहीं कर सकता, न तो कांग्रेस, न बीजेपी और न ही कोई और पार्टी. हमारा कृषि का सेंटर अमेरिका के हाथों में दे दिया. अमेरिका के किसान अपना सामान अब भारत में बेचेंगे और हिंदुस्तान के सारे के सारे किसान बर्बाद होने जा रहे हैं.’
यह भी पढे़ंः चुनाव से पहले गोवा सरकार का बड़ा दांव, 82 लाख वर्गमीटर को किया नो डेवलपमेंट जोन घोषित, पर्यावरण को देखते हुए कदम
