Headlines

‘नहीं इसके साथ नहीं…’, रणबीर कपूर ने आदित्य रॉय कपूर संग फोटो क्लिक कराने से किया मना! वीडियो वायरल


बॉलीवुड में जब पुराने दोस्त एक साथ नजर आते हैं, तो फैंस के लिए वो पल खास बन जाता है. हाल ही में रणबीर कपूर और आदित्य रॉय कपूर मुंबई के एक इवेंट में साथ दिखे. दोनों को साथ देखकर लोगों को उनकी फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ की याद आ गई. लेकिन इस मुलाकात में रणबीर ने आदित्य के साथ फोटो खिंचवाने से मना कर दिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. 

नहीं, इसके साथ नहीं…

वायरल हो रहे एक वीडियो में रणबीर और आदित्य पैपराजी के सामने पोज देते नजर आ रहे थे. तभी फोटोग्राफर्स ने उनसे साथ में तस्वीर क्लिक कराने को कहा. इस पर रणबीर ने हंसते हुए कहा, ‘नहीं, इसके साथ नहीं… ये बहुत हैंडसम है.’ उनकी ये बात सुनते ही आदित्य हंसने लगे. ये पूरा सीन इतना नेचुरल और फनी था कि वहां मौजूद लोग भी हंस पड़े. दोनों की ये केमिस्ट्री देखकर पता चलता है कि उनकी दोस्ती सिर्फ पर्दे तक नहीं, बल्कि असल जिंदगी में भी उतनी ही मजबूत है

ये भी पढ़ें: ‘मैंने प्यार किया’ में अमाल मलिक के रिप्लेसमेंट दावे पर डब्बू मलिक ने तोड़ी चुप्पी, बताई सच्चाई

रणबीर और आदित्य की आने वाली फिल्म 

बता दें कि रणबीर कपूर और आदित्य रॉय कपूर ने 2013 में रिलीज हुई फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ में साथ काम किया था, जिसे अयान मुखर्जी ने डायरेक्ट किया था. इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और कल्कि कोचलिन भी लीड रोल में थीं. फिल्म में बनी और अवि की दोस्ती को काफी पसंद किया गया था. वहीं आने वाले समय में रणबीर नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में नजर आएंगे और उनकी कई बड़ी फिल्मों पाइपलाइन में है. आदित्य ‘रक्त ब्रह्माण्ड’ नाम की सीरीज में दिखाई देंगे. ऐसे में फैंस को दोनों के नए प्रोजेक्ट्स का भी बेसब्री से इंतजार है.

ये भी पढ़ें: अंबानी फैमिली ने किया रिहाना का ग्रैंड वेलकम, ईशा ने भाभी राधिका संग खेली किक्ली, देखिए Inside Photos





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *