बिहार की सम्राट चौधरी सरकार में मंत्री दीपक प्रकाश ने पंचायती राज विभाग की जिम्मेदारी संभालने के बाद बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा, “कार्यभार मिला है. पहले भी इस विभाग में जो अनुभव मिला था, उसका लाभ मिलेगा. बिहार सरकार के विकास के लिए जो रोडमैप तैयार हुआ है, उसको फॉलो करते हुए लक्ष्य तक पहुंचना है और बिहार को अग्रणी राज्यों की श्रेणी में शामिल कराना है.”
RLM प्रमुख सांसद उपेंद्र कुशवाहा के बेटे और बिहार सरकार में मंत्री दीपक प्रकाश ने आगे कहा, “पंचायती राज विभाग के माध्यम से जो भी योजनाएं चल रही थीं… पंचायत सरकार भवन योजना, कन्या विभाग की योजना हो, मोक्ष दान विकसित करने की योजना हो या 24 घंटे में मृत्यु प्रमाणपत्र जारी करने की योजना, बाकी योजनाओं को भी और बेहतर किया जाएगा. जमीनी स्तर पर योजनाओं का बेहतर तरीके से क्रियान्वयन हो, इसको सुनिश्चित किया जाएगा.”
यह भी पढ़ें: बिहार: RJD के परिवारवाद वाले आरोप पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, ‘निशांत कमार तो…’
#WATCH | Patna: Bihar minister Deepak Prakash said, “The Bihar government has set goals for Bihar, and we must achieve them to place Bihar in the category of leading states. Whatever schemes were being run by the Panchayati Raj Department, they will be improved further, and it… pic.twitter.com/CVpHxGuXRg
— ANI (@ANI) May 8, 2026
दीपक प्रकाश ने निशांत कुमार को दी बधाई
पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को कैबिनेट में शामिल होने पर बधाई दी. उन्होंने निशांत कुमार को लेकर कहा, “स्वास्थ्य विभाग काफी महत्वपूर्ण विभाग है. यह जिम्मेदारी निशांत कुमार को मिलने पर उन्हें शुभकामनाएं और बधाइयां. मुझे लगता है कि वे निश्चित रूप से बेहतरीन काम करेंगे.”
बिहार में 32 मंत्रियों ने ली शपथ
मालूम हो, बिहार में गुरवार (7 मई) को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाली पहली सरकार का बड़ा मंत्रिमंडल विस्तार हुआ और जनता दल यूनाइटेड (JDU) के अध्यक्ष नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार तथा 31 अन्य नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली. राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने पांच दलों वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के सभी 32 नेताओं को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई.
यह भी पढ़ें: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग संभालते ही मंत्री दिलीप जायसवाल ने कह दी बड़ी बात, ‘मेरा लक्ष्य…’
