Headlines

नेपाल की बाढ़ में फरिश्ता बनी भैंस! पीठ पर बैठा युवक को पार कराई नदी


नेपाल में हाल ही में आई भीषण बाढ़ ने चारों तरफ तबाही मचा रखी है. नदियां उफान पर हैं और पानी का तेज बहाव इंसान से लेकर बड़ी-बड़ी इमारतों तक को बहा ले जा रहा है. इसी तबाही और हाहाकार के बीच से एक बेहद हैरान कर देने वाला और दिल को छू लेने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. वीडियो में एक युवक उफनती नदी की तेज धाराओं के बीच फंसा नजर आ रहा है, लेकिन उसकी जान बचाने के लिए कोई इंसानी रेस्क्यू टीम नहीं बल्कि एक भैंस फरिश्ता बनकर सामने आई.

मझधार में बनी तारणहार, पीठ पर बिठाकर पार कराया सैलाब

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मटमैले पानी का बहाव बेहद तेज और खतरनाक है. इसमें कोई भी इंसान आसानी से बह सकता था. लेकिन एक युवक पूरी सूझबूझ के साथ एक भैंस की पीठ पर सवार नजर आ रहा है. भैंस पानी के जबर्दस्त दबाव और लहरों को चीरते हुए आगे बढ़ रही है और युवक को सुरक्षित किनारे की तरफ ले जा रही है. युवक भी भैंस पर मजबूती से बैठा हुआ है और भैंस भी बिना घबराए उसका पूरा साथ देती दिख रही है. दोनों का यह तालमेल और जानवर की वफादारी देखकर हर कोई दंग रह गया है.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हैरान कर देने वाला मंजर

यह वीडियो जैसे ही इंटरनेट पर अपलोड हुआ, देखते ही देखते पूरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर छा गया. लोग इस वीडियो को ‘कुदरत के कहर के बीच अनोखी दोस्ती’ और ‘सच्चा रक्षक’ बता रहे हैं. वीडियो बनाने वाले लोग भी दूर छत से इस खौफनाक मंजर को देखकर अपनी सांसें थामे हुए थे, लेकिन जैसे ही भैंस ने युवक को किनारे की तरफ पहुंचाया, सबने राहत की सांस ली.

यह भी पढ़ें: छत पर लहराई शर्ट और रेस्क्यू करने पहुंच गया हेलिकॉप्टर- नेपाल का वीडियो वायरल

यूजर्स बोले- ‘जानवरों से बड़ा कोई वफादार दोस्त नहीं’ 

वीडियो को देखकर इंटरनेट यूजर्स लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और भैंस की समझदारी की तारीफ करते नहीं थक रहे. कई यूजर्स ने कमेंट किया कि आपदा के वक्त जब कोई इंसानी मदद नहीं पहुंच सकी, तब इस बेजुबान ने अपनी जान पर खेलकर इंसान की जिंदगी बचा ली. एक यूजर ने लिखा, “यह वीडियो अब तक का सबसे प्यारा वीडियो है, वाकई जानवर से वफादार कोई नहीं हो सकता.

यह भी पढ़ें: बाढ़ में बह रहे बच्चे को बचाने के लिए जान पर खेल गई मादा हाथी, देखें प्यार Video





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *