पंजाब में वर्ष 2027 चुनाव के लिए प्रत्याशियों का ऐलान करने के क्रम में अकाली दल वारिस पंजाब दे ने 12 अगस्त, बुधवार को दो और प्रत्याशियों का ऐलान किया है. अमृतपाल सिंह NSA के तहत असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद है.
दोनों ही घोषित उम्मीदवार NSA के तहत अमृतपाल के साथ जेल में बंद थे और पिछले साल ही इन पर से NSA हटाया गया था. फिलहाल दोनों 2023 में अजनाला पुलिस थाने में हुई हिंसा के मामले पंजाब की जेल में बंद हैं.
जगतार सिंह हवारा की पैरोल पर कांग्रेस में दो फाड़? राहुल गांधी के करीबी ने पूछा- और भी कोई काम है?
घोषित उम्मीदवारों में अमृतपाल के साथी और पंजाबी अदाकार दलजीत कलसी अमृतसर के अजनाला से और दूसरे साथी गुरमीत सिंह बुक्कनवाला मोगा से चुनाव लड़ेंगे. संगठन ने दो दिन पहले ही इंदिरा गांधी हत्याकांड में दोषी रहे केहर सिंह के बेटे सतवंत सिंह को बस्सी पठाना से उम्मीदवार घोषित किया है.
बता दें अकाली वारिस पंजाब दे चीफ अमृतपाल सिंह ने वर्ष 2024 में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में खडूर सीट से चुनाव जीता था. अब पार्टी विधानसभा चुनावों में भी जोर आजमाइश करने जा रही है.
पंजाब चुनाव 2027: किसकी क्या है रणनीति?
राज्य में वर्ष 2022 में संपन्न हुए चुनावों में आम आदमी पार्टी की प्रचंड बहुमत की सरकार आई थी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा था. वहीं भारतीय जनत पार्टी और शिरोमणि अकाली दल के लिए भी परिणाम ठीक नहीं थे.
आगामी चुनावों के लिए एक ओर जहां आम आदमी पार्टी की कोशिश होगी कि वह पंजाब में अपनी सरकार दोबारा रिपीट करे तो वहीं कांग्रेस इस जुगत में है कि वह सत्तारूढ़ दल को हराकर खुद सत्ता में आए.
वहीं भारतीय जनता पार्टी क दावा है कि वह पंजाब में अपने दम पर सरकार बनाने में सफल होगी. दूसरी ओर शिरोमणि अकाली दल, खुद को किंगमेकर की भूमिका में देख रहा है.
