Headlines

पटना में गंगा का रौद्र रूप! HFL पार कर 50.53 मीटर पहुंचा जलस्तर


बिहार की राजधानी पटना में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. गांधीघाट गेज स्थल पर शनिवार (5 सितंबर 2026) सुबह 10 बजे गंगा का पानी 50.53 मीटर दर्ज किया गया, जो वर्ष 2016 में दर्ज उच्चतम बाढ़ स्तर (HFL) 50.52 मीटर से 1 सेंटीमीटर ऊपर है. जल संसाधन विभाग ने सभी जिला पदाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को चेतावनी संवाद भेजकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं.

जल संसाधन विभाग के अभियंता प्रमुख के अनुसार, सुबह 9 बजे गांधीघाट पर जलस्तर 50.51 मीटर था, जो खतरे के निशान 48.60 मीटर से 1.91 मीटर ऊपर है. इसके बाद 10 बजे जलस्तर बढ़कर 50.53 मीटर हो गया. विभाग ने आशंका जताई है कि गंगा गांधीघाट पर नया HFL बना सकती है.

यह भी पढ़ें- बिहार में CBI जांच पर नई पाबंदी, लेनी होगी राज्य सरकार की मंजूरी

तीन दिन में तेजी से बढ़ा जलस्तर

गांधीघाट पर 3 सितंबर की सुबह गंगा का जलस्तर 50.18 मीटर था. उसी दिन शाम तक यह 50.31 मीटर पहुंच गया. 4 सितंबर की सुबह 50.36 और शाम को 50.38 मीटर दर्ज किया गया. 5 सितंबर की सुबह 6 बजे जलस्तर 50.43 मीटर था, जो 9 बजे 50.51 और 10 बजे 50.53 मीटर हो गया.

दियारा इलाकों में बढ़ सकता है दबाव

विभाग ने चेतावनी दी है कि गंगा के प्रवाह क्षेत्र, खासकर दियारा इलाकों में पानी का दबाव बढ़ सकता है. तटबंध के नदी भाग में रहने वाले लोगों को इसकी सूचना देने और जरूरी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं. बाढ़ आपदा के लिए गठित जिलास्तरीय टीमों को लगातार गश्त करने को कहा गया है.

6 सितंबर को 50.62 मीटर का पूर्वानुमान

केंद्रीय जल आयोग (CWC) के पूर्वानुमान के मुताबिक 6 सितंबर सुबह 8 बजे गांधीघाट पर गंगा का जलस्तर 50.62 मीटर तक पहुंच सकता है. यानी 2016 के HFL से करीब 10 सेंटीमीटर ऊपर. ऐसे में प्रशासन ने संभावित खतरे को देखते हुए सभी जरूरी एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए हैं.

यह भी पढ़ें- आरक्षण पर मैथिली ठाकुर का बयान, कहीं बढ़ न जाए BJP की टेंशन?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *