Headlines

पहली बार मूवी थिएटर को देख हैरान रह गई मां, बेटी ने दिया प्यारा सा सरप्राइज


सोशल मीडिया पर इन दिनों एक भावुक करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस रील में एक बेटी अपनी मां को जिंदगी में पहली बार थिएटर ले जा रही है. मां ने अब तक कभी मूवी हॉल में फिल्म नहीं देखी थी. बेटी अपनी मेहनत और कमाई से यह खास पल अपनी मां को गिफ्ट कर रही है. वीडियो में बेटी की आंखों में खुशी और मां के चेहरे पर मुस्कान साफ दिख रही है. इस रील को देखकर यूजर्स भावुक होकर कमेंट्स में लिख रहे हैं कि यही होते हैं असली खुशी और संस्कार.

वीडियो में क्या देखा गया

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में बेटी कैमरे के सामने खड़ी होकर भावुक अंदाज में बता रही है कि उसकी मां ने अब तक कभी थिएटर में मूवी नहीं देखी है. आज वह अपनी मेहनत की कमाई से मां को पहली बार सिनेमा हॉल ले जा रही है. बेटी के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही है और आंखों में भावनाएं भरी हुई हैं.

इसके बाद वीडियो में दिखाया गया है कि बेटी अपनी मां के साथ थिएटर के बाहर खड़ी है. मां काफी उत्साहित नजर आ रही हैं. इसके बाद दोनों मां और बेटी अंदर जाते हैं, फिरमां अपनी सीट पर बैठकर फिल्म का मजा लेती हुई दिखती हैं.

मां ने फूड कोर्ट में खाए स्नैक्स

मूवी खत्म होने के बाद दोनों फूड कोर्ट में खाना-पीना करते हैं. मां खुशी से स्नैक्स का आनंद लेती हैं. इसके बाद बेटी मां को किराना स्टोर भी ले जाती है, जहां दोनों साथ में खरीदारी करते लगते हैं. पूरे वीडियो में मां-बेटी का यह साधारण लेकिन भावुक दिन कैद हो जाता है. 

 यह भी पढ़ें: सावन खत्म होते ही मांस के लिए उमड़ी भीड़, वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं

सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होते ही यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देने लगे. एक यूजर लिखता है कि इससे ऊपर कोई खुशी नहीं है. ऐसे ही एक और यूजर लिखता है कि ये मूवी नहीं, ये तो फैमिली गेट टुगेदर हो गया. वही दूसरा यूजर बड़े ही भावुक अंदाज में लिखता है कि असली खुशी तो मां-बाप के लिए कुछ करने में होती है. एक अन्य यूजर लिखता है कि यह बेमोल पल है. ऐसे ही इस वीडियो को देखकर कई यूजर्स बेटी की तारीफ करते नजर आए, तो कई मां और बेटी के इस खुशी के पल को एक अनमोल पल बताते नजर आए. 

कुछ यूजर्स कमेंट में लिखते है कि ऐसी इंडिपेंडेंट बेटियां ही अपने पैरेंट्स का सही ख्याल रखती हैं और अपने पेरेंट्स की भावनाओं को अच्छे से समझती हैं. कुल मिलाकर इस रील ने वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया. 

 यह भी पढ़ें: ‘स्कूल छूटा, पर एग्जाम का खौफ नहीं! कॉरपोरेट लाइफ पर लड़की ने बयां किया दर्द’





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *