Headlines

पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टेस्ट जीतकर रचा इतिहास, बाबर ने खेला विनिंग शॉट


पाकिस्तान ने त्रिनिदाद के पोर्ट ऑफ स्पेन में खेले गए दूसरे टेस्ट में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराकर इतिहास रच दिया. बाबर आजम ने छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई, यानी विनिंग शॉट बाबर के बल्ले से आया. इस जीत के साथ पाकिस्तान ने लगातार चार टेस्ट मैच हारने का सिलसिला खत्म किया. टीम के लिए अब्दुल्लाह शफीक हीरो बने, जिन्होंने पहली पारी में 15 चौके और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 160 रन और दूसरी पारी में नाबाद 24 रन स्कोर किए.

बता दें कि जुलाई 2023 में श्रीलंका को हराने के बाद यह पाकिस्तान की पहली विदेशी टेस्ट जीत भी है. इस जीत ने लगातार आठ मैच हारने का सिलसिला भी तोड़ा, जो विदेशी टेस्ट मैचों में उनकी सबसे लंबी हार की स्ट्रीक थी.

वेस्टइंडीज ने 2000 के बाद से पाकिस्तान के खिलाफ कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीती है. पाक टीम ने इस बार भी इस रिकॉर्ड को कायम रखा. पाकिस्तान ने पिछली 9 सीरीज में से 4 जीती हैं, जबकि 5 ड्रॉ पर खत्म हुई हैं. वहीं जीत ने विदेशी सरजमीं पर बाबर के रिकॉर्ड को और मजबूत किया है. बाबर की कप्तानी में पाकिस्तान ने 12 विदेशी टेस्ट में से 9 में जीत हासिल की है. 

ऐसा रहा मैच का हाल 

मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया और टीम पहली पारी में 344 रन पर ऑलआउट हुई. टीम के लिए जस्टिन ग्रीव्स, कप्तान रोस्टन चेज ने क्रमश: 73 और 70 रनों की पारी खेली. 

अपनी पहली पारी में बैटिंग के लिए उतरी पाकिस्तान 387 रन पर सिमटी और टीम ने बढ़त बना ली. टीम के लिए अब्दुल्लाह शफीक ने 160 रन बनाए. इसके बाद पाकिस्तान ने दबदबा कायम रखते हुए वेस्टइंडीज को दूसरी पारी में सिर्फ 117 रन पर ऑलआउट कर दिया. इसके बाद पाकिस्तान के सामने सिर्फ 75 रन का लक्ष्य था. पाक टीम ने सिर्फ 2 विकेट गंवाकर इस टारगेट को पूरा कर जीत अपने नाम कर ली. 

बराबरी पर खत्म हुई सीरीज

त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में खेले गए पहले मैच में मेजबान वेस्टइंडीज ने 90 रन से जीत हासिल की थी. अब दूसरा टेस्ट जीतकर पाकिस्तान ने 2 मैचों की सीरीज को 1-1 की बराबरी पर समाप्त किया.

 

यह भी पढे़ं: इंग्लैंड की टेस्ट टीम में इस ऑस्ट्रेलियाई की होगी एंट्री, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भेजा ऑफर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *