Headlines

‘…पाप की कीमत चुका रहा है नेपाल’, विदेश मंत्री का दुनिया को मैसेज


नेपाल में बाढ़ की तबाही से करीब 1000 लोगों की मौत हो चुकी है और 4 हजार लोग लापता हैं. इस बीच नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने कहा कि ये यह सामान्य बाढ़ नहीं, बल्कि एक हिमालयन सुनामी थी. उनका कहना है कि दुनिया के पाप की कीमत नेपाल चुका रहा है.

उन्होंने कहा, ”नेपाल में ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन लगभग नगण्य हैं. फिर भी हम उस वैश्विक संकट की सबसे बड़ी कीमत चुका रहे हैं, जिसे हमने पैदा नहीं किया. ग्लेशियरों का तेजी से पिघलना और ये विनाशकारी पहाड़ी सुनामी वैश्विक जलवायु परिवर्तन के सीधे परिणाम हैं.”

विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने कहा, ”यह कोई सामान्य बाढ़ नहीं थी. लहरों की ऊंचाई 20 से 30 मीटर तक पहुंच गई और गति 180 किलोमीटर प्रति घंटे दर्ज की गई. यह बवंडर जैसी गति वाला आपदा था, जिसे कई लोग सही मायने में हिमालयन सुनामी कह रहे हैं.”

आर्थिक मदद की मांग

बता दें कि नेपाल ने नुकसान और क्षति से निपटने के लिए आर्थिक मदद की तत्काल मांग की है. यह फंड एक ग्लोबल क्लाइमेट फाइनेंस मैकेनिज्म है, जिसे 2022 में COP27 में बनाया गया था और COP28 में इसे लागू किया गया था.

वित्त मंत्री स्वर्णिम वागले और वन एवं कृषि मंत्री गीता चौधरी के संयुक्त हस्ताक्षर वाले एक पत्र में अचानक आई बाढ़ (फ्लैश फ्लड) पर तत्काल कार्रवाई की मांग की गई है. शिशिर खनाल ने कहा कि नेपाल क्षतिपूर्ति का विषय अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उठा रहा है.

...पाप की कीमत चुका रहा है नेपाल', विदेश मंत्री का दुनिया को मैसेज

तबाही के बाद कैसे हैं हालात?
नेपाल में आए सैलाब के बाद 6 दिन गुजर चुके हैं, लेकिन अपनों की तलाश खत्म नहीं हो रही है. हाथ में मोबाइल लेकर अस्पताल परिसर में लगी तस्वीरें से मिलान कर रहे हैं कि कहीं कोई उनका अपना यहां तो नहीं है या मृतकों की सूची में तो उसका नाम नहीं है.

...पाप की कीमत चुका रहा है नेपाल', विदेश मंत्री का दुनिया को मैसेज

एबीपी न्यूज के रिपोर्टर अंकित गुप्ता ने काठमांडु हॉस्पिटल की तस्वीर का जिक्र करते हुए बताया कि मिसिंग वॉल पर एक कोना खाली नहीं रह गया है, हर तरफ सिर्फ तस्वीर ही तस्वीर है. अस्पताल परिसर में दिन रात अपनों का इंतजार लोग कर रहे हैं, इसी उम्मीद के साथ की कहीं से कोई अपने की जानकारी मिल जाए. काठमांडु हॉस्पिटल में ही दूर दराज के इलाकों से लोगों को इलाज के लिए लाया जा रहा है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *