लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के शनिवार (22 अगस्त) को पुणे होने वाले ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से पहले शुक्रवार (21 अगस्त) को यहां ‘सीओईपी टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी’ के हॉस्टल परिसर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) और ‘नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया’ (एनएसयूआई) के सदस्यों के बीच झड़प हो गई.
मामले में पुणे पुलिस ने शिवाजीनगर स्थित सीओईपी टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में एबीवीपी के एक छात्र पर कथित हमले के मामले में छह नामजद व्यक्तियों और लगभग 50-60 कथित एनएसयूआई और युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
पुणे: राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले बवाल, COEP हॉस्टल के छात्रों से मारपीट का आरोप
इन धाराओं में पुलिस ने दर्ज किया केस
पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की प्रासंगिक धाराओं, जिनमें धारा 115(3), 189(2), 189(3), 190(2), 351(2) और 352 के साथ-साथ महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की धारा 37(3) और 135 भी लगाई हैं. केस दर्ज करने के बाद अब पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस द्वारा छात्रों से भी पूछताछ की जा रही है.
हॉस्टल गेट के बाहर ABVP का प्रदर्शन
पुणे के सीओईपी टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी के हॉस्टल गेट के बाहर एबीवीपी के सदस्य जमा हो गए और एनएसयूआई सदस्यों के साथ झड़प होने के बाद विरोध प्रदर्शन करते हुए सड़क जाम करने की कोशिश की. बाद में पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया.
घटना के बाद हॉस्टल के पास तैनात पुलिस बल
घटना के बाद परिसर में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया. एबीवीपी के सदस्यों ने आरोप लगाया कि कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, पुणे (सीओईपी) की छात्राओं पर शनिवार के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए पंजीकरण कराने का दबाव बना रहे थे.
कांग्रेस नेताओं ने किया चौंकाने वाला दावा
वहीं, कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि कार्यक्रम का समर्थन करने वाली दो छात्राओं को एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने हॉस्टल में कथित रूप से बंद कर दिया और उन्हें धमकाया. घटना के बाद हॉस्टल पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय वडेट्टीवार ने दावा किया कि एबीवीपी कार्यकर्ता दोनों छात्राओं को धमका रहे थे.
मुंबई FDA एक्शन: McDonald’s समेत 13 फूड आउटलेट के लाइसेंस सस्पेंड
