Headlines

पुराने राजस्व मामलों पर CM योगी सख्त, बोले- बदलना होगा ‘तारीख पर तारीख’ का ट्रेंड


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजस्व मामलों के निस्तारण में तेजी लाने के साथ ही जनशिकायतों के गलत निस्तारण पर सख्त रुख अपनाया है. उन्होंने अधिकारियों को साफ निर्देश दिए कि ‘तारीख पर तारीख’ की प्रवृत्ति हर हाल में बदलनी होगी. 5 सालों से अधिक पुराने राजस्व मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए.

मुख्यमंत्री ने कहा कि लंबे समय से लंबित मामलों को लेकर अधिकारी गंभीरता दिखाएं. 5 वर्ष से अधिक पुराने राजस्व मामलों को प्राथमिकता से निस्तारित किया जाए, ताकि लोगों को बार-बार दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें.

लखनऊ के JPNIC पर घमासान, ब्रजेश पाठक ने अखिलेश यादव पर लगाए ये आरोप

गलत निस्तारण पर 5 दिन में देना होगा स्पष्टीकरण

जनशिकायतों के गलत निस्तारण को लेकर भी मुख्यमंत्री ने सख्त निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में संबंधित जिले 5 दिन के भीतर स्पष्टीकरण दें. जिन मामलों में शिकायतकर्ता असंतुष्ट हैं, उनका दोबारा परीक्षण कराया जाएगा.

मुख्यमंत्री के सामने प्रदेश की कानून-व्यवस्था की स्थिति की भी समीक्षा हुई. 13 जुलाई से 23 अगस्त के बीच गंभीर अपराधों में 5.1% और महिलाओं के विरुद्ध अपराधों में 3.9% की कमी दर्ज की गई. उन्होंने जोन और रेंज स्तर पर हर सप्ताह क्राइम एनालिसिस करने के निर्देश दिए.

महिला और बाल अपराधों के मामलों में त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई पर भी जोर दिया गया. अधिकारियों को ऐसे मामलों में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए गए.

जन्माष्टमी पर मथुरा-वृंदावन में खास इंतजाम

मुख्यमंत्री ने जन्माष्टमी को देखते हुए मथुरा-वृंदावन में व्यापक क्राउड कंट्रोल प्लान बनाने के निर्देश दिए. बांके बिहारी मंदिर के लिए अलग कार्ययोजना तैयार करने को कहा गया है. वृंदावन में नया पुलिस सर्किल बनाने और मथुरा-वृंदावन में अलग-अलग जॉइंट मजिस्ट्रेट की तैनाती के निर्देश भी दिए गए.

गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान हाईटेंशन तारों और उफनती नदियों को लेकर विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया. संवेदनशील क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना न हो.

बाढ़ को लेकर CM योगी सख्त, इन जिलों के अधिकारियों को दिए खास निर्देश, बांटे राहत किट

माफियाओं के खिलाफ अभियान जारी रखने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने माफियाओं के खिलाफ अभियान लगातार जारी रखने को कहा. साथ ही गो-तस्करी, धर्मांतरण और धार्मिक स्थलों से जुड़ी घटनाओं को लेकर 24×7 अलर्ट रहने के निर्देश दिए. अधिकारियों से कहा गया कि ऐसे मामलों में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *