Headlines

पेन्सिलवेनिया: छोटे विमान से टकराया पुलिस का हेलीकॉप्टर, पायलट की मौत


पेन्सिलवेनिया में कार्लिस्ल में एक छोटे एयरपोर्ट रनवे के पास सेसना 150 विमान के स्टेट पुलिस के बेल 407 से टकराने पर पायलट की मौत हो गई. घटना बुधवार शाम की है. इस टक्कर में हेलीकॉप्टर में सवार दोनों स्टेट ट्रूपर्स यानी पुलिसकर्मी बच गए. 

पेन्सिलवेनिया के कार्यवाहक पुलिस कमिश्नर लेफ्टिनेंट कर्नल जॉर्ज बिवेन्स के मुताबिक, सेसना 150 हेलीकॉप्टर की ओर मुड़ गया. यह जमीन के करीब था. बिवेन्स ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि जब मैं कहता हूं कि यह बहुत जबरदस्त टक्कर थी, तो मेरा मतलब है कि वह विमान कई टुकड़ों में बंट गया था. उन्होंने बताया कि जांचकर्ता यह भी पता लगाएंगे कि क्या सेसना में पायलट अकेले ही सवार थे. क्योंकि यह टू सीटर वाला विमान है. इसका इस्तेमाल आमतौर पर उड़ान की ट्रेनिंग के लिए किया जाता है. 

इसके अलावा उन्होंने कहा, बेल 407 में सवार दोनों पायलट तबतक अंदर फंसे रहे, जबतक कि एक ने खिड़की खोलकर दूसरे को बाहर निकालने में मदद नहीं की. हेलीकॉप्टर एक ट्रेनिंग प्रैक्टिस कर रहा था. 

हवा में हुई टक्कर, मृतक की पहचान नहीं की उजागर

फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (Federal Aviation Administration) और नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) ने पहले इस घटना को हवा में हुई टक्कर करार दिया था. लेकिन अब स्पष्ट कर दिया गया है कि विमान जमीन से ऊपर था या नहीं. फिलहाल मृतक की पहचान उजागर नहीं हुई है. उनके परिवार को सूचित करने के बाद ही जानकारी सामने आएगी. 

सोशल मीडिया पर जो तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं, उसमें हेलीकॉप्टर को एक खेत में विमान के मलबे के पास एक तरफ गिरा हुआ और पास में इमरजेंसी वाहनों की कतार देखी जा सकती है. FAA और NTSB मामले की जांच कर रहे हैं. ट्रांसपोर्टेशन सेक्रेटरी शॉन डफी ने बताया है कि वह गवर्नर के संपर्क में हैं. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *