Headlines

बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल


आपने छोटे बच्चों को अक्सर खाना खाते वक्त ड्रामा करते या नखरे करते देखा होगा. ऐसे में मां अक्सर बच्चों के सामने या तो फोन रख देती है या टीवी चला देती है जिसके बाद बच्चे आराम से खाना खाने लगते हैं. लेकिन क्या आपने किसी भैंस को ये सब करते देखा? जी हां, सोशल मीडिया पर एक भैंस इस वक्त काफी वायरल है जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि वो दूध तभी देती है जब उसके सामने टीवी चलाई जाए, इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपको हैरानी भी होगी और हंसी भी आएगी.

बगैर टीवी देखे दूध नहीं देती है ये भैंस

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स एक महिला से पूछ रहा है कि ये भैंस दूध क्यों नहीं दे रही है, इसके जवाब में महिला कहती है कि ये अभी दूध नहीं देगी. इसके बाद शख्स पूछता है कि अभी नहीं देगी तो कब देगी, इस पर महिला जो जवाब देती है उसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे. वीडियो में महिला कहती है कि ये भैंस दूध तब ही देगी जब इसे टीवी दिखाई जाएगी. इसके बाद आगे जो होता है वो काफी मजेदार है.

वीडियो हो रहा वायरल

दूध निकालने के लिए महिला अपने घर के कमरे में टीवी ऑन कर देती है, जिसके बाद भैंस का सारा ध्यान टीवी पर चला जाता है और वो महिला को दूध निकालने देती है. वीडियो सभी को हैरान कर रहा है और हंसा भी रहा है. वायरल हो रहे इस वीडियो पर यूजर्स तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं और भैंस की तुलना घर के जिद्दी बच्चे से कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: सालों बाद अचानक भाई को देखा, बहन के नहीं रुके आंसू , VIDEO ने लाखों लोगों को किया भावुक

यूजर्स बोले, इस भैंस के तो नखरे ही अलग हैं

वीडियो को  ghantaa नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा….भाई इस भैंस के तो नखरे ही अलग हैं. एक और यूजर ने लिखा…ये तो घर के बच्चों की तरह ड्रामे कर रही है भाई. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा….ये भैंस तो बड़ी नखराली है.

यह भी पढ़ें: Video: F1 ट्रैक पर गूंजा भांगड़ा, सिल्वरस्टोन में पंजाबी रंग देखकर हैरान रह गई दुनिया- वीडियो वायरल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *