Headlines

‘बहुत सी बातें आसमान में कही गई…’, सुनीता आहूजा के आरोपों पर गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी?


गोविंदा और सुनीता आहूजा लंबे समय से अपने रिश्ते में मनमुटाव की खबरों को लेकर चर्चा में हैं. यहां तक कि नौबत तलाक तक आ गई थी. सुनीता ने आखिरी मौके पर जाकर डिवोर्स की याचिका वापस ले ली थी, जिसके बाद से मामला शांत है लेकिन वाइफ के आरोपों के बीच गोविंदा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो फैंस के सपोर्ट की मांग कर रहे हैं और कहते हैं कि बहुत सी बातें आसमान में कही गईं. चलिए बताते हैं डिटेल में कि एक्टर ने क्या कहा.

दही-हांडी इवेंट में पहुंचे गोविंदा

दरअसल, गोविंदा जन्माष्टमी के मौके पर दही हांडी इवेंट में थाणे पहुंचे थे. इस इवेंट में सजंय दत्त समेत बॉलीवुड के कई कलाकार पहुंचे. इसी में से एक गोविंदा भी थे. इस दौरान एक्टर ने वहां पहुंचकर स्टेज परफॉर्मेंस भी दी. इसी बीच एक्टर ने मीडिया से भी बात की. इस बातचीत का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है.

यह भी पढ़ें: ‘भोजपुरी बवाल’ ग्रांड फिनाले, निरहुआ को मिला ‘पिक्चर परफेक्ट अवॉर्ड’

वायरल वीडियो में गोविंदा कहते हैं, ‘बहुत ही एक-दूजे का ख्याल रखना पड़ेगा और साथ में जिस वक्त ये प्रयोजन हो रहा है तो ये समझे कि ये सिर्फ खेला नहीं है. ये खेला से परे है. बहुत सी ऐसी चीजें हैं और बाते हैं जो आगे निकलती हैं. तो ख्याल रखना है. सबको देखना है कि आगे कैसे निकल सकते हैं.’

गोविंदा ने आरोपों पर दिया जवाब?

इसके अलावा गोविंदा बिना किसी का नाम लिए और बिना किसी जिक्र के अप्रत्यक्ष रूप से कहते हैं, ‘बहुत सी बातें आसमान में लिख दी गई है. मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि वो क्लीनअप हो और गोविंदा उसे क्लीनअप कर पाए. आप लोगों का सहयोग चाहिए. वैसा ही सहयोग चाहिए जैसा कि यहां पर देखने के लिए मिलेगा. मैं आप लोगों का बहुत धन्यवाद देता हूं कि सालों साल आप लोगों का सहयोग मिला है. मैं पर्दे के माध्यम से पुनः आ रहा हूं. रूपा और दुनियादारी ये दो फिल्में आ रही हैं. आप लोगों का सहयोग चाहिए कि गोविंदा आगे निकल पाए.’

यह भी पढ़ें: ‘मिर्जापुर द मूवी’ का बॉक्स ऑफिस पर भौकाल टाइटल, 2 दिन में तोड़े 4 बड़े रिकॉर्ड्स

सुनीता आहूजा ने कथित अफेयर के लगाए थे आरोप

बहरहाल, अगर सुनीता आहूजा के गोविंदा पर लगा आरोपों के बारे में बात की जाए तो उन्होंने एक्टर के कथित अफेयर के आरोप लगाए हैं. 2025 में उन्होंने गोविंदा का नाम मराठी एक्ट्रेस के साथ जोड़ा था. वहीं, जून 2026 में ‘लॉकअप 2’ में सुनीता ने खुलासा किया था कि गोविंदा के सालों तक कई अफेयर रहे. उन्होंने ये भी दावा किया था कि उनके साथ बेवफाई पहले से ही होती आ रही है. सुनीता ने कई इंटरव्यूज में गोविंदा के अफेयर को लेकर बात की थी और ये भी कहा, ‘वो 50 जगह भी जाए मुझे पता है वो मेरे पास ही आएगा.’

हालांकि, गोविंदा के मैनेजर ने एक्टर पर लगे दूसरी शादी और अफेयर की खबरों को गलत बताया था. वहीं, गोविंदा भी एक वीडियो के जरिए सुनीता को हद में रहने की सलाह देते हुए नजर आए थे. ये मामला तब का था जब वो एक्ट्रेस कोमल के साथ एयरपोर्ट दोबार स्पॉट किए गए थे. तो सुनीता ने गोविंदा को ‘शुगर डैडी’ कहा था.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *