बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए एक हिन्दू कप्तान पर भरोसा दिखाया है. जी हां, लिटन दास बांग्लादेश की वनडे टीम के नए कप्तान बन गए हैं, टी20 टीम की कप्तानी पहले से उनके पास है. उन्होंने मेहदी हसन मिराज की जगह ली है.
लिटन दास को वनडे टीम की कप्तानी मिलने से पहले बांग्लादेश क्रिकेट टीम के पास तीनों फॉर्मेट में अलग-अलग कप्तान था. टी20 टीम की कमान लिटन दास संभाल रहे थे, वनडे फॉर्मेट की जिम्मेदारी मेहदी हसन मिराज के पास थी, जबकि नजमुल हुसैन शांतो टेस्ट कप्तान हैं. BCB के अध्यक्ष तमीम इकबाल ने बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के साथ मीटिंग करने के बाद बताया कि बांग्लादेश के लिए 2 कप्तान ही सही नीति होगी.
बांग्लादेश टीम में 2 हिन्दू क्रिकेटर
लिटन दास अकेले हिन्दू क्रिकेटर नहीं हैं, जो अभी बांग्लादेश क्रिकेट टीम का हिस्सा हैं. उनके अलावा बल्लेबाज सौम्य सरकार बांग्लादेश की व्हाइट बॉल टीमों का नियमित हिस्सा बने रहे हैं. सरकार ओपनिंग करते हैं और हाल ही में जिम्बाब्वे के विरुद्ध दमदार अर्धशतक लगाकर आ रहे हैं.
उनके अलावा अलोक कपाली, धीमन घोष, रोनी तालुकदार समेत कई हिन्दू क्रिकेटर बांग्लादेश टीम के लिए खेल चुके हैं. मगर मौजूदा बांग्लादेश टीम में सिर्फ लिटन दास और सौम्य सरकार ही 2 हिन्दू क्रिकेटर खेल रहे हैं.
यह भी पढ़ें: सेलेक्टर्स पर बुरी तरह भड़के इरफान पठान, टीम इंडिया के चयन पर उठाए सवाल
लिटन दास क्यों बने कप्तान?
BCB के अध्यक्ष तमीम इकबाल ने बताया, “हमारे पास तीन फॉर्मेट में 3 अलग-अलग कप्तान थे. मुझे और अन्य बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स को लगता है कि टीम के पास 2 कप्तान होना ही भविष्य के लिए अच्छा होगा.”
ऐसे में अब बांग्लादेश की व्हाइट बॉल टीमों की कप्तानी लिटन दास संभालेंगे और टेस्ट टीम की कप्तानी नजमुल हुसैन शांतो के हाथों में रहेगी.
यह भी पढ़ें:
टेस्ट में सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टॉप-7 टीम, जानें किसके नाम यह शर्मनाक रिकॉर्ड
