एक्ट्रेस स्मिता बंसल और उनके पति अंकुश मोहला ने गोवा में बेहद रोमांटिक अंदाज में व्हाइट वेडिंग की. कपल ने अपनी 25वीं सालगिरह यागदार बना दी है.

विडंग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं. इस खास मौके पर एक्ट्रेस स्मिता बंसल ने व्हाइट कलर का गाउन पहना था, जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रही थी.

स्मिता की शादी में ‘बालिका वधू’ में गहना के किरदार में नजर आईं एक्ट्रेस नेहा मार्दा भी इस जश्न में शामिल हुईं. उन्होंने कपल संग कई सारी तस्वीरें क्लिक करवाई और खास अंदाज में बधाई दी.

इस इंटीमेट सेलिब्रेशन में कपल की दोनों बेटियां स्टाशा और अनाघा भी शामिल हुईं.

वहीं एक्ट्रेस जयति भाटिया ने भी शिरकत की. सभी ने जमकर डांस किया है.

स्मिता बंसल के ऑन स्क्रीन पति अनूप सोनी भी इस सेलिब्रेशन का हिस्सा रहे.

नेहा मार्दा ने इन तस्वीरों शेयर करते हुए लिखा, ‘स्मिता और अंकुश, 25 खूबसूरत सालों के बाद आप दोनों को अपनी शादी को फिर से रचाते हुए देखना सच में बहुत खास था.’
Published at : 03 Nov 2026 05:22 PM (IST)
