Headlines

बिकनी पहन अनाया बांगर ने चलाया स्टीमर, वीडियो देख उड़े फैंस के होश


लड़के से लड़की बनी भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी संजय बांगर की बेटी अनाया बांगर को हाल ही में ऑस्ट्रेलिया ने कम्यूनिटी क्रिकेट खेलने की अनुमति दे दी है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के इस फैसले का काफी विरोध भी हुआ था. अब इसी बीच अनाया ने बिकनी पहनकर स्टीमर चलाया और सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर की. उन्होंने अपनी इस वीडियो से मानिए पानी में आग सी लगा दी. वीडियो के साथ-साथ अनाया ने कुछ तस्वीरें भी साझा की हैं. 

फैंस को उनकी तस्वीरें और वीडियो काफी पसंद आ रही हैं. वीडियो को 31 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं, जबकि तस्वीरों पर अब करीब 35 हजार लाइक आ चुकी हैं. इससे पहले भी उन्होंने बिकनी में एक वीडियो शेयर कर अपनी बॉडी के बारे में दिल खोलकर लिखा था. 

कैप्शन में उन्होंने लिखा, “एक बॉडी जिसको पहचानने के लिए संघर्ष किया, अब यह शरीर मेरे लिए घर जैसा है. आखिरकार खुद को वैसा महसूस करने में एक अलग ही खूबसूरती है, जैसा आप हमेशा से जानते थे कि आप हैं. इसे ही ‘जेंडर यूफोरिया’ कहते हैं.”

लड़की बनने से पहले मुंबई के लिए खेला क्रिकेट 

लड़की बनने से पहले आर्यन बांगर के रूप में उन्होंने मुंबई के लिए घरेलू क्रिकेट खेला. लेकिन जेंडर बदलने के बाद उन्हें क्रिकेट खेलने का मौका नहीं मिल सका. लेकिन अब शायद उनके लिए रास्ते खुलते हुए नजर आ रहे हैं. 

दक्षिण अफ्रीका की खिलाड़ी ने अनाया पर जताया था ऐतराज 

जब ऑस्ट्रेलिया की तरफ से अनाया को कम्यूनिटी क्रिकेट खेलने की अनुमति मिली थी, तो दक्षिण अफ्रीका की दिग्गज महिला क्रिकेटर मेरिजाने कैप ने इस पर ऐतराज जताया था. उन्होंने इस फैसले को बेतुका कहा था. उन्होंने कहना था कि ट्रांसजेंडर क्रिकेटरों को महिला क्रिकेट में खेलने की अनुमति नहीं मिलनी चाहिए थी. अब देखना दिलचस्प होगा कि अनाया कब बड़े स्तर पर खेलती नजर आती हैं. कम्यूनिटी खेलने की इजाजत मिलने के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि वह महिला बिग बैश लीग में खेलते हुई नजर आएंगी. 

 

यह भी पढ़ें: ‘उनके लिए दरवाजे बंद…’, शमी की टीम इंडिया में वापसी पर पूर्व कोच का बड़ा बयान





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *