Headlines

बिग बॉस 20: अरिशफा की वजह से रोने लगे काजी तौकीर, नॉमिनेशन टास्क में हंगामा, ये 8 कंटेस्टेंट हुए नॉमिनेट


‘बिग बॉस 20’ की शुरुआत नॉमिनेशन टास्क के साथ होती है. मैरी कॉम को नॉमिनेट होने वाले कंटेस्टेंट की तस्वीर पर पंच मारना होता है. घरवाले ये आदेश देते हैं. घरवाले बताते हैं कि वो किसे नॉमिनेट करना चाहते हैं. इस दौरान काफी झगड़ा होता है. लव गिल भी इस दौरान काफी नाराज दिखीं और अपनी फ्रस्ट्रेशन निकालती नजर आईं. 

इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए माही, काजी, अमन, कनिका, लव, अरिशफा, गुल्लू और मैरी कॉम नॉमिनेट हुए हैं. इसके बाद लव और यंग साथ बैठे होते हैं. लव यंग की लव लाइफ के बारे में बात करती हैं. वहीं स्काउट और कनिका साथ बैठते हैं और काजी के बारे में बात करते हैं. दोनों कहते हैं कि काजी बीमार हैं, उसमें भी इतना दिमाग चल रहा है. आगे शो में यंग और स्काउट के बीच में लड़ाई होती है.

काजी तौकीर हुए इमोशनल

इसके बाद काजी दो रोटी खाने के लिए सब्जी मांगते हैं. तो फिर अरिशफा अपनी सब्जी देती हैं. फिर काजी इमोशनल हो जाते हैं. वो माही से कहते हैं कि अरिशफा को छोटी बहन माना था, उनसे मुझे हर्ट किया. उसने सब्जी दी, लेकिन मैंने बात नहीं की. फिर काजी रोते हुए अंदर जाते हैं और अरिशफा को गले लगाते हैं. कहते हैं मैंने तुम्हें अपनी बच्ची माना, छोटी बहन की तरह. तो अरिशफा कहती हैं आप रो क्यों रहे हो. काजी कहते हैं, तुमने मेरी सेहत के बारे में एक बार भी नहीं पूछा. तो अरिशफा कहती हैं मुझे आप गुस्सा हो जाओगे. इसीलिए नहीं पूछा. ऐसा नहीं है कि मैंने आपकी फिक्र नहीं की. फिर अरिशफा उन्हें शांत करवाती है.

शो के आखिर में कैप्टेंसी की दावेदारी को लेकर घोषणा होती है. बिग बॉस आसिफ को सीधे-सीधे कैप्टेंसी की दावेदारी देते हैं. हालांकि, उनके सामने एक शर्त रखते हैं. बिग बॉस आसिफ से कहते हैं कि वो रिपोर्टर से न्यूज एंकर बनेंगे. घर में एक कार्य होगा, जिसकी जिम्मेदारी आसिफ को दी जाती है. बता दें कि शो में आसिफ रिपोर्टिंग करते दिखे थे.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *