बिहार में नई सरकार बनने के बाद विभागों का भी बंटवारा हो गया है. आज (बुधवार) सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली तो उनके साथ विजय कुमार चौधरी (Vijay Kumar Choudhary) और बिजेंद्र प्रसाद यादव (Bijendra Prasad Yadav) ने मंत्री पद की शपथ ली. विभागों के बंटवारे में बीजेपी जेडीयू पर भारी है.
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पास कुल 29 विभाग हैं. वहीं विजय चौधरी के पास 10 विभाग और बिजेंद्र यादव के पास 8 विभाग की जिम्मेदारी है.
सम्राट चौधरी के पास कौन-कौन से विभाग?
- सामान्य प्रशासन
- गृह
- मंत्रिमंडल सचिवालय
- निगरानी
- निर्वाचन
- राजस्व एवं भूमि सुधार
- खान एवं भू-तत्व
- नगर विकास एवं आवास
- स्वास्थ्य
- विधि
- उद्योग
- पथ निर्माण
- कृषि
- लघु जल संसाधन
- श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण
- पर्यटन
- युवा, रोजगार एवं कौशल विकास
- कला एवं संस्कृति
- डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन
- आपदा प्रबंधन
- पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण
- अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण
- सूचना प्रावैधिकी
- खेल
- सहकारिता
- पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन
- गन्ना उद्योग
- लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण
- पंचायती राज
विजय कुमार चौधरी के पास क्या-क्या?
- जल संसाधन
- संसदीय कार्य
- सूचना एवं जन-सम्पर्क
- भवन निर्माण
- अल्पसंख्यक कल्याण
- शिक्षा
- विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा
- ग्रामीण विकास
- परिवहन
- उच्च शिक्षा
बिजेंद्र प्रसाद यादव के पास 8 विभाग
- ऊर्जा
- योजना एवं विकास
- मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन
- वित्त
- वाणिज्य-कर
- समाज कल्याण
- खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण
- ग्रामीण कार्य
यह भी पढ़ें- सम्राट के पीछे 3 बड़े नेताओं का हाथ! बेटे के मुख्यमंत्री बनने पर क्या बोले पिता शकुनी चौधरी?
अब कैबिनेट विस्तार का इंतजार
बता दें कि एनडीए की नई सरकार से पहले नीतीश कुमार ने कैबिनेट की बैठक की थी और उस भंग किया था. इसके बाद नई सरकार में सिर्फ तीन नेताओं ने ही शपथ ली है. इसलिए एक-एक के पास उतने सारे विभाग हैं. अब कैबिनेट विस्तार का इंतजार करना होगा.
कैबिनेट विस्तार के बाद फिर से विभागों का बंटवारा होगा. इसमें तय होगा कि किसे कौन सा विभाग मिलता है. जब नीतीश कुमार की सरकार थी तो उस वक्त गृह विभाग सम्राट चौधरी के पास था. अब वे जब खुद मुख्यमंत्री बने हैं तो लगभग तय है कि गृह जैसा बड़ा विभाग उन्हीं के पास रहेगा.
यह भी पढ़ें- ‘बिहार में सिर्फ मोदी-नीतीश मॉडल ही चलेगा’, शपथ के बाद बोले CM सम्राट चौधरी
