Headlines

‘बिहार के लिए गर्व की बात…’ अंबानी के गणेशोत्सव में पहुंचीं मैथिली ठाकुर, फैंस ने ऐसे किया रिएक्ट


देश का सबसे अमीर और चर्चित अंबानी परिवार अपने सभी त्योहारों को धूमधाम और भव्यता के साथ मनाता है. मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के मुंबई स्थिति घर ‘एंटीलिया’ में हर साल धूमधाम के साथ बप्पा का स्वागत होता है. इस मौके पर बॉलीवुड और राजनीती से लेकर अलग-अलग क्षेत्रों के दिग्गज बप्पा के दर्शन के लिए अंबानी के घर पहुंचते हैं. इस बार भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला. मशहूर गायिका और बिहार से विधायक मैथिली ठाकुर ने भी अंबानी हाउस में पहुंचकर भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया.

अंबानी के गणेशोत्सव में शामिल हुईं मैथिली ठाकुर

सोमवार को अंबानी परिवार ने भी मुंबई में अपने घर पर बप्पा का स्वागत किया. उनके घर पर भगवना गणेश के दर्शन और आशीर्वाद के लिए बॉलीवुड के कई नामचीन सितारों के अलावा साधु-संत भी पहुंचे थे. वहीं इस दौरान मैथिली भी एंटीलिया में नजर आईं.

ये भी पढ़ें: क्या काम से रिटायरमेंट ले रहे हैं अमिताभ बच्चन? बिग बी ने रूमर्स पर तोड़ी चुप्पी, बताया सारा सच

मैथिली ठाकुर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है जिसमे वो साड़ी में नजर आ रहे हैं. वीडियो में उनके साथ मुकेश और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी भी हैं. दोनों एक दूसरे से बात करती हैं. वीडियो में दोनों के बीच मजबूत और खास बॉन्डिंग नजर आ रही है. ईशा के पास में ही उनकी बेटी आद्या भी खड़ी हुई हैं. ईशा मैथिली से कहती हैं, ‘हमें आपका म्यूज़िक बहुत पसंद है. मेरे बच्चे हर समय आपका म्यूज़िक सुनते हैं.’ इसके बाद मैथिली, ईशा को धन्यवाद कहती हैं. इस वीडियो पर नेटिजंस जमकर रिएक्ट कर रहे हैं.

नेटिजंस ने ऐसे किया रिएक्ट

मैथिली के इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘बिहार के मधुबनी से लेकर एंटीलिया में अम्बानियों से मिलने तक.’ एक ने लिखा, ‘बिहार के लिए गर्व की बात है.’ एक यूजर ने कमेंट किया, ‘ये इस बात का सबूत है कि मैथिली की आवाज़ बिहार से सीधे एंटीलिया तक पहुंचती है.’ वहीं एक यूजर ने अंबानी परिवार की तारीफ़ करते हुए लिखा, ‘अंबानी परिवार सचमुच बहुत विनम्र है.’

पिछले साल एंटीलिया में किया था परफॉर्म

मैथिली ठाकुर मैथिली और भोजपुरी गानों के लिए मशहूर हैं. वहीं अब उनकी पहचान बिहार के अलीनगर से भाजपा विधायक के रूप में भी हैं. मैथिली ने साल 2025 में भी अंबानी परिवार के गणेश उत्सव में हिस्सा लिया था. इस दौरान उन्होंने बप्पा के आगमन पर एंटीलिया में अपनी गायकी से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया था. 

बिहार के लिए गर्व की बात...' अंबानी के गणेशोत्सव में पहुंचीं मैथिली ठाकुर, फैंस ने ऐसे किया रिएक्ट

ये भी पढ़ें: वर्ल्डवाइड ‘हनुमान अंश का जलवा, 39वें दिन ‘मिर्जापुर’ को मात देकर बना दिया इतना तगड़ा रिकॉर्ड





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *