Headlines

बिहार: मुजफ्फरपुर की घटना पर स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहली प्रतिक्रिया, ‘इस हादसे से…’


मुजफ्फरपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में लगी आग और मरीजों की मौत पर बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार (Bihar Health Minister Nishant Kumar) की पहली प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने इस हादसे पर दुख जताया है. बताया कि जिल प्रशासन को उपचार के लिए हर संभव कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं. 

गुरुवार (04 जून, 2026) तड़के हुए हादसे के बाद निशांत कुमार ने अपने एक्स हैंडल से पोस्ट किया है, “मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल में आग लगने से कई लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है. इस हादसे से प्रभावित परिवारों के प्रति मैं गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं.”

‘चांज होगी, जिम्मेदारी तय होगी’

उन्होंने आगे लिखा, “जिला प्रशासन को घायल मरीजों की सुरक्षा एवं उपचार के लिए हर संभव कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं. राहत के कार्य युद्धस्तर पर चलाने के आदेश भी दिए गए हैं. इस दुखद घटना की जांच होगी. जिम्मेदारी तय होगी. ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें. शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य, शक्ति और संबल प्रदान करें.”

यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर की घटना पर सम्राट सरकार के खिलाफ JDU? पार्टी का बड़ा बयान- ‘आखिर इसकी…’

आरजेडी ने निशांत कुमार पर किया हमला

निशांत कुमार ने भले एक्स पर पोस्ट कर मुजफ्फरपुर की घटना पर दुख जताया लेकिन इससे पहले जब मीडिया ने उनसे सवाल किया तो उन्होंने चुप्पी साध ली थी. इस पर आरजेडी ने हमला किया है. आरजेडी के एक्स हैंडल से निशांत कुमार को लेकर कहा गया, “…स्वास्थ्य मंत्री की जिम्मेदारी देखिए इस दुखद घटना पर बिना जवाबदेही के हाथ जोड़कर और मुस्करा कर गर्मी में दिल्ली घूमने निकल गए. ना संवेदना व्यक्त की, ना दोषियों पर कार्रवाई की बात और ना ही घटनास्थल का दौरा? क्या ऐसा स्वास्थ्य मंत्री या मंत्री बिहार को चलाएगा? एक मंत्री का शर्मनाक आचरण और व्यवहार!क्या हमारा बिहार ऐसा ही स्वास्थ्य मंत्री डिजर्व करता है?”

यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर हादसे के बाद निशांत कुमार देंगे इस्तीफा? इस नेता के बयान से मची हलचल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *