Headlines

‘बुखार हो जाएगा…’ कोलंबो की बारिश में नहाए चोटिल ऋषभ पंत; वीडियो वायरल


ऋषभ पंत अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं, जिनका एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. वह मंगलवार को कोलंबो में आई बारिश में जमकर नहाए, जिस पर वीडियो बना रहे फैन ने फिक्र जताते हुए उनसे कहा कि आपको बुखार हो जाएगा. इस पर पंत ने भी मजाकिए अंदाज में कहा कि नहीं भी होगा तो तुम करवा देना. फैन के साथ उनकी बातचीत का वीडियो वायरल हो रहा है.

भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट कोलंबो के सिंहला स्पोर्ट्स क्लब क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है. मंगलवार को टेस्ट का तीसरा दिन था, जो बारिश के कारण 1 घंटे पहले समाप्त करना पड़ा. कोलंबो में तेज बारिश हुई, जिसमें ऋषभ पंत बॉउंड्री के पास बैठकर नहाए. इस दौरान स्टैंड से वीडियो बना रहे एक फैन ने पंत से कहा, “यहां का पानी अलग है ऋषभ भाई, बुखार हो जाएगा.”

इस पर ऋषभ पंत ने मजाकिए अंदाज में कहा, “बुखार करवाकर ही जाना, नहीं भी होगा तो करवा देना.” इस पर फैन ने कहा, “नहीं भाई, हम तुम्हे प्यार करते हैं.”

यह भी पढ़ें- ‘डरो मत, तुम कप्तान’, वीडियो में कैद हुए सरफराज खान के सारे कमेंट्स; पढ़ें क्या कहा

ऋषभ पंत की जगह जुरेल ने की विकेटकीपिंग

श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन ऋषभ पंत बल्लेबाजी के दौरान चोटिल हो गए थे, जिस कारण उन्हें 3 रन के स्कोर पर रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौटना पड़ा था. हालांकि दूसरे दिन वह बल्लेबाजी के लिए आए, उन्होंने 63 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली. हालांकि चोट के कारण वह फील्डिंग के लिए नहीं उतरे, उनकी जगह ध्रुव जुरेल ने विकेटकीपिंग की.

टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने ऋषभ पंत की चोट पर अपडेट देते हुए बताया कि उनके कंधे पर काफी गहरी चोट आई है. वह मेडिकल टीम की निगरानी में हैं.

यह भी पढ़ें- लड़के से लड़की बनीं अनाया बांगर को मिली क्रिकेट खेलने की अनुमति, जानें कैसे

मजबूत स्थिति में भारत

भारत ने पहली पारी 503/9 पर घोषित की थी. तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका ने 8 विकेट खोकर 265 रन बना लिए हैं, श्रीलंका अभी भी 238 रन पीछे हैं. श्रीलंका को फॉलो-ऑन बचाने के लिए 39 रन और बनाने हैं. सोनल दिनुशा अपने शतक के करीब हैं, जो 85 रनों की अपनी पारी को चौथे दिन आगे बढ़ाएंगे.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *