Headlines

साथ में छुट्टियां मना रहे थे अनीत पड्डा और अहान पांडे? फैंस के हाथ लगा ये बड़ा सबूत


साल 2025 में अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘सैयारा’ के बाद अनीत पड्डा और अहान पांडे रातोंरात स्टार बन गए थे. उनकी इस फिल्म को जबरदस्त लोकप्रियता मिली थी और उनकी ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आई थी. इसके बाद अक्सर ही ये भी खबरें आती रहती हैं कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. एक बार फिर से इस तरह के कयास लगाए जाने लगे. फैंस ने अनीत पड्डा की वेकेशन की फोटो और अहान की मां डीन पांडे द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में समानता ढूंढ निकाली है और माना जा रहा है कि अनीत और अहान साथ में छुट्टियों का लुत्फ ले रहे थे.

फैंस ने तस्वीरों में ढूंढी समनाता

सैयारा एक्ट्रेस अनीत पड्डा ने मंगलवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल से छुट्टियों की कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं. हालांकि एक्ट्रेस ने ये नहीं बताया है कि ये तस्वीरें कब की और कहां की हैं? कभी एक्ट्रेस धूप का लुत्फ उठा रही हैं तो कभी फूलों के गुलदस्ते के साथ पोज दे रही हैं. कुछ तस्वीरों में एक्ट्रेस को हरियाली के बीच ढेर सारी गायों के आगे पोज देते हुए देखा जा सकता है. 

ये भी पढ़ें: 300 रुपये थी पहली कमाई, अब करोड़ों की मालकिन हैं डेजी शाह, ठुकरा चुकी हैं सलमान संग काम करने का ऑफर

बता दें कि जिन तस्वीरों में हरियाली के बीच अनीत पड्डा नजर आ रही हैं सेम वैसे ही बैकग्राउंड की तस्वीरें अहान पांडे की मां डीन पांडे ने भी जुलाई में शेयर की थी. इसके बाद फैंस का सोशल मीडिया पर कहना है कि अनीत और अहान एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और दोनों जुलाई में साथ में छुट्टियां मना रहे थे. हालांकि दोनों में से किसी ने भी ये स्पष्ट नहीं किया कि वो साथ में छुट्टियां मनाने गए थे. 

अहान पांडे और अनीत का वर्कफ्रंट

अहान पांडे सैयारा के बाद अब यशराज फिल्म्स की एक एक्शन रोमांटिक फिल्म में एक्ट्रेस शरवरी वाघ के साथ लीड रोल में दिखाई देंगे. अली अब्बास जफर के डायरेक्शन में बन रही ये फिल्म मार्च 2027 में रिलीज होगी. वहीं अनीत के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस के पास इन दिनों मैडॉक फिल्म्स की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘शक्ति शालिनी’ है. एक्ट्रेस ने इस फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है. बता दें कि अहान और अनीत के पास मोहित सूरी के डायरेक्श में बनने वाली वाली एक फिल्म भी है.

ये भी पढ़ें: ‘आवारापन 2’ बनी साल की 5वीं सबसे बड़ी फिल्म, ‘वेलकम टू द जंगल’ को दी मात





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *