‘भोजपुरी बवाल’ में राउंड टेबल हुआ. इस दौरान भोजपुरी स्टार काजल राघवानी का नया गाना लॉन्च हुआ. काजल राघवानी ने रिवेंज सॉन्ग बनाया है. उन्होंने अपने गाने के जरिए इंडस्ट्री के लोगों को जवाब दिया. भोजपुरी बवाल में उनका गाना ‘मेरा सिस्टम अलग है’ लॉन्च किया गया.
काजल के गाने पर भड़की आम्रपाली
आम्रपाली ने कहा, ‘गाना तो अच्छा था लेकिन गाने के लिरिक्स कितने ओछे हैं. काजल गाने में कहा रही हैं कि मैं किसी के पैसे पर ऐश नहीं करती हूं तो इंडस्ट्री में कौन करता है. मैं जिस गाड़ी में घूमती हूं, मेरा घर, मुझे फिल्म करने से नहीं मिला है. ये सब आप किस आवेश में बोल रही हैं.’ आम्रपाली इसके बाद रोने लगीं.
इस पर काजल ने कहा कि ये लाइन कैश पर ऐश किसी को रिलेट नहीं हुई, सिर्फ एक लड़की को रिलेट हुई और वो हैं आम्रपाली जी. किसी ने नहीं किया उस लाइन पर रिएक्ट तो आपने क्यों किया. शायद आप करती हैं.
मल्लिका शेरावत की ग्लैमर्स एंट्री
शो में तेजप्रताप यादव ने मल्लिका शेरावत संग मुलाकात की. तेजप्रताप मुंबई में आए. मल्लिका ने उन्हें मुंबई बुलाया था. मल्लिका ने तेजप्रताप यादव से तारीफ करने के लिए कहा. तो तेजप्रताप यादव ने मल्लिका को हॉट, खूबसूरत, स्मार्ट कहा. उन्होंने कहा कि पूरे मुंबई में आपका ही जलवा कायम है. फिर मल्लिका ने तेजप्रताप यादव को बांसुरी बनाने के लिए कहा. मल्लिका तेजप्रताप की तारीफ करती हैं तो वो शर्मा जाते हैं.
मल्लिका ने शो में अपनी फिटनेस के बारे में बात की. उन्होंने कहा कि वो सिगरेट, शराब नहीं पीती हैं. रात में 9 बजे सो जाती हैं और सुबह 6 बजे उठत हैं. फिर मल्लिका और तेजप्रताप साथ में बैठकर शो के पुराने एपिसोड देखते हैं और रिएक्ट करते हैं.
तेजप्रताप मल्लिका के लिए गिफ्ट लेकर आते हैं. गिफ्ट में वो मल्लिका के लिए देसी मक्खन लेकर आते हैं.
पवन सिंह रोने लगे, मां के दबाए पैर
शो में पवन सिंह और उनकी मां की मुलाकात भी दिखाई गई. शो में पवन सिंह मां की सेवा करते दिखे. नो मां को हाथ से खिलाते हैं और फिर उनके पैर दबाते हैं. पवन सिंह मां कहती है, ‘मेरा बेटा बहुत आगे बढ़े. जल्द शादी हो जाए, ये ही आशीर्वाद है. कैसी नसीब है. इतना धन-दौलत है पर शादी ठीक नहीं चली. मां हैं तो हम पूछ रहे हैं वर्ना कौन पूछेगा. तुम्हारी दुनिया बिखर गई है. लेकिन सब ठीक होगा. पवन की पहली शादी को 10 साल हो गए हैं. लेकिन जब पवन शूट करके आया तो वो पंखे से लटकी थी.’ फिर पवन सिंह रोने लगते हैं.
पवन सिंह अपनी पहली पत्नी को भी याद करते हैं. उनकी पहली पत्नी का निधन हो गया है.
पवन सिंह कहते हैं, ‘ऑडियंस भगवान है. जिसने अनपढ़ लड़के को स्टार बना दिया. मेरे पास अगर कोई सम्पत्ति है तो वो सिर्फ मेरी मां है. अगर मां नहीं रही तो पवन खत्म.’ फिर पवन सिंह की मां कहती हैं कैसे पवन खत्म. हम सब देखकर जाएंगे तुम्हारा.
अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि मल्लिका तेजप्रताप को टक्सिडो पहनवाती हैं. दोनों साथ में योगा भी करते हैं.
