Headlines

बुलेट ट्रेन की पटरी तैयार, 4 दिन बाद पहली बार दौड़ेगी 25000 वोल्ट की बिजली


भारत में भी अब विदेशों की तर्ज पर बुलेट ट्रेन दौड़ेगी. जिसके लिए हाई स्पीड कॉरिडोर भी बनकर तैयार हो गया है. ये भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना है, जिसकी शुरुआत गुजरात से होने जा रही है. इस बुलेट ट्रेन का ट्रैक बनकर तैयार हो गया है. 20 नवंबर 2026 से सूरत से बिलीमोरा के बीच बने इस बुलेट ट्रेन ट्रैक पर बिजली की सप्लाई शुरू करने की तैयारी है.

इस ट्रैक पर बिजली की सप्लाई शुरू होने के बाद बुलेट ट्रेन परियोजना का परीक्षण और आगे की तकनीकी तैयारियां करना आसान होगा. नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NHSRCL) के मुताबिक, ये मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का पहला हिस्सा होगा, जहां बिजली की ओवरहेड तारों में करंट चालू किया जाएगा.

दौड़ेगी 25 हजार वोल्ट की बिजली
बुलेट ट्रेन को चलाने के लिए ट्रैक के ऊपर बिजली के तार लगाए गए हैं. इनमें दोगुना 25,000 वोल्ट की बिजली सप्लाई देने की व्यवस्था की गई है. ये खास तकनीक है, जो तेज रफ्तार ट्रेनों को लगातार बिजली उपलब्ध कराएगी. बिजली की सप्लाई शुरू होने के बाद इन तारों में हर समय करंट रहने वाला है. इसलिए रेलवे ने लोगों को ट्रैक के आसपास जाने से मना किया है.

कब शुरू होगी बुलेट ट्रेन?
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना पर तेजी से काम चल रहा है. सूरत-बिलीमोरा सेक्शन में बिजली चालू करना इसी परियोजना को आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण हिस्सा है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव पहले ही इस रूट पर 2027 में बुलेट ट्रेन सेवा शुरू करने की बात कह चुके हैं.

बड़े स्तर पर हुआ परियोजना का काम
पूरे मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर में बिजली पहुंचाने के लिए बड़े स्तर पर काम किया गया है. इस परियोजना में करीब 22,000 स्टील के बिजली के खंभे लगाए गए हैं. तो वहीं 25,700 से ज्यादा खास उपकरण लगाए गए हैं, जो बिजली के तारों को खंभों से जोड़ने और सहारा देने का काम करेंगे. ट्रैक पर लगे बिजली के खंभों की ऊंचाई 10.5 से 14.5 मीटर है. पूरे कॉरिडोर में करीब 1,125 ट्रैक किलोमीटर में बिजली का नेटवर्क तैयार किया जा रहा है. इन व्यवस्थाओं से ट्रेन को तेज रफ्तार में भी लगातार बिजली मिल सकेगी.

तेजी से दौड़ेगी ट्रेन
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर की कुल लंबाई 508 किलोमीटर है. इस पर ट्रेन को अधिकतम 320 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलाने की योजना है. इतनी तेज रफ्तार पर ट्रेन चलाने के लिए बिजली की सप्लाई लगातार और बिना रुकावट मिलना जरूरी है. इसी वजह से आधुनिक बिजली व्यवस्था तैयार की जा रही है.

ये भी पढ़ें: पेट्रोल पंप के पास जल गई Renault Duster, 7 साल बाद ऐसे मिला क्लेम



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *