Headlines

PAK से फाइनल जीतकर बागेश्वर धाम पहुंचे आर्यवीर, पिता सहवाग और भाई भी साथ


भारतीय क्रिकेट टीम ने हाल ही में पाकिस्तान को फाइनल हराकर 2026 अंडर-19 एशिया कप का खिताब जीता था. पाकिस्तान के खिलाफ खिताबी मैच में पूर्व भारतीय दिग्गज बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने 9 चौकों की मदद से 58 रनों की अहम पारी खेली थी. आर्यवीर टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 361 रन बनाकर ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ बने थे. अब टूर्नामेंट में सुर्खियां बटोरने के बाद आर्यवीर पिता वीरेंद्र सहवाग और भाई वेदांत के साथ बागेश्वर धाम पहुंचे. 

वीरेंद्र सहवाग, आर्यवीर और वेदांत के बागेश्वर धाम पहुंचने की तस्वीरें ‘बागेश्वर धाम सरकार ऑफीशियल’ के इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर की गईं, जिसमें तीनों पिता-पुत्र पंडित धीरेंद्र शास्त्री के साथ दिख रहे हैं. सोमवार (16 नवंबर) को यह तस्वीरें साझा की गईं. 

धीरेंद्र शास्त्री से लिया आशीर्वाद

पोस्ट में लिखा गया, “होनहार बिरवान के होत चिकने पात” इसी कहावत को चरितार्थ किया है मुल्तान के सुल्तान नाम से विश्व प्रसिद्ध क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के सुपुत्र और भारतीय क्रिकेट के सितारे “आर्यवीर सहवाग” ने… एशिया कप 2026 में पाकिस्तान को धूल चटाने में अहम योगदान के लिए “प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट” बनने के पश्चात् पूज्य सरकार से आशीर्वाद लेने सपरिवार पहुंचे.. पूज्य सरकार ने आर्यवीर सहवाग को जीवन पथ पर अडिग रहने और कर्तव्य शील बनने का आशीर्वाद दिया… इस अनुपम बेला पर क्रिकेट सितारे श्री वीरेंद्र सहवाग सपरिवार उपस्थित रहे…”

आर्यवीर ने आखिरी ओवर में जपा सीताराम-सीताराम 

पाकिस्तान को फाइनल हराने के बाद आर्यवीर ने पिता सहवाग से वीडियो कॉल पर बात की थी. आर्यवीर ने बताया था कि वह मैच के आखिरी ओवर में सीताराम-सीताराम का जाप कर रहे थे. मैच में जीत के लिए टीम इंडिया को आखिरी गेंद पर जीत के लिए 03 रन चाहिए थे. भारतीय टीम ने चौके के साथ जीत हासिल की थी. 

अंडर-19 एशिया कप में आर्यवीर का प्रदर्शन 

आर्यवीर ने नेपाल के खिलाफ पहले मैच में 70* रन, पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे मैच में 22 रन, यूएई के खिलाफ तीसरे मैच में 160, अफगानिस्तान के खिलाफ 51 रन और पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में 58 रन बनाए. 

 

यह भी पढ़ें: CSK-RCB से MI-KKR तक, देखें सभी 10 टीमों के संभावित रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *