IPL 2026 DC vs RCB Full Highlights: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2026 के 39वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 9 विकेट से हरा दिया. रन चेज करते हुए बेंगलुरु ने सिर्फ 6.3 ओवर में जीत हासिल की यानी टीम ने 13.3 ओवर पहले ही जीत अपने नाम की. मैच में पहले बैटिंग के लिए उतरी दिल्ली 16.3 ओवर में सिर्फ 75 रन पर ऑलआउट हो गई. चेज करते हुए आरसीबी के लिए देवदत्त पडिक्कल ने 13 गेंदों में 3 चौके और 3 छक्के लगाकर 34* रनों की सबसे बड़ी पारी खेली. वहीं मुकाबले में विराट कोहली ने 9000 आईपीएल रनों का आंकड़ा पार कर लिया.
मुकाबले में बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया, जो बिल्कुल सही साबित हुआ. पहले बैटिंग के लिए उतरी दिल्ली को बेंगलुरु के गेंदबाजों ने 100 रन का स्कोर भी नहीं छूने दिया. बेंगलुरु के लिए भुवनेश्वर कुमार ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए. इसके अलावा भुवनेश्वर कमार ने 3 विकेट अपने नाम किए. हेजलवुड ने 3.3 ओवर में 12 रन दिए. वहीं भुवी ने 3 ओवर में सिर्फ 5 रन दिए.
दिल्ली ने बनाया पावरप्ले का सबसे कम स्कोर
पहले बैटिंग करने वाली दिल्ली ने पारवप्ले में सबसे कम रनों का टोटल बनाने का रिकॉर्ड कायम किया. टीम शुरुआती 6 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 13 रन ही बोर्ड पर लगा सकी थी. इससे पहले पावरप्ले में सबसे छोटा टोटल 14 रनों का रहा था.
सिर्फ 08 रन पर गिर गए थे 6 विकेट
दिल्ली ने सिर्फ 08 रन के स्कोर पर 6 विकेट गंवा दिए थे. इस दौरान टीम ने कई दिग्गजों के विकेट गंवाए. इनमें- साहिल परख, केएल राहुल, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल और नितीश राणा का नाम शामिल रहा.
बेंगलुरु का एकतरफा चेज
चेज करते हुए बेंगलुरु ने सिर्फ एक विकेट जैकब बेथल के रूप में गंवाया. बेथल ने 20 गेंदों में 1 चौका और 2 छक्के लगाकर 20 रन बनाए. फिर विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने दूसरे विकेट के लिए 22 गेंदों में 51* रनों की साझेदारी कर टीम को जीत की लाइन पार करवा दी.
यह भी पढे़ं: Watch: ‘फोटो खिंचवाने के लिए पैसे लेता हूं’, IPL 2026 के बीच वैभव सूर्यवंशी की अनोखी मांग; चौक गए फैंस
