Headlines

बॉडी शेमिंग को लेकर सलमान खान पर ‘बिग बॉस 7’ की Ex कंटेस्टेंट ने साधा निशाना, कहा- ‘पाखंडी’


‘बिग बॉस 20’ का शनिवार का वीकेंड का वार एपिसोड धमाकेदार रहा, जिसमें सलमान खान ने सारी लाइमलाइट ही चुरा ली. उन्होंने ऐज और बॉडी शेमिंग करने वाले ट्रोल्स को मुंहतोड़ जवाब दिया और उनका बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. साथ ही उन्होंने पैपराजी पर भी गुस्सा निकाला कि वो पीछे से फोटो वीडियो क्लिक करते हैं. इसके लिए उन्होंने थप्पड़ मारने की बात भी कही, जिसके लिए उन्हें तारीफें मिल रही हैं. इसी बीच अब ‘बिग बॉस 7’ की एक्स कंटेस्टेंट सोफिया हयात ने उन पर निशाना साधा है और पाखंडी के साथ ही बेवकूफ कहा है.

सोफिया हयात ने सलमान पर साधा निशाना

दरअसल, सोफिया हयात ने सलमान की तारीफों के बीच एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर की, जिसमें वो शर्ट लेस नजर आते हैं और ट्रोल्स को धमका रहे होते हैं. इसे री-शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘सलमान खान एक पाखंडी और बेवकूफ इंसान हैं. जब मैं बिग बॉस में थी तो उसने मेरे शरीर और चेहरे की बुराई की थी और गौहर से कहा था कि उसका शरीर अच्छा है.’

यह भी पढ़ें: ‘कोई मर्द नहीं…’, बॉडी शेमिंग पर रानी चटर्जी का छलका दर्द, की सलमान खान की तारीफ

‘बिग बॉस 7’ का हिस्सा थीं सोफिया हयात

सोफिया हयात ‘बिग बॉस’ के सीजन 7 का हिस्सा थीं. इसकी विनर गौहर खान रही थीं. इसमें अजाज खान, संग्राम सिंह, अरमान कोहली, वीजे एंडी, वीजे एंडी, कुशाल टंडन, एली अवराम, काम्या पंजाबी और दिवंगत प्रत्युषा बनर्जी उस सीजन का हिस्सा थीं. वहीं, शो की फर्स्ट रनर अप तनिषा मखर्जी थीं. ऐसे में सोफिया हयात ने सलमान की तारीफों के बीच उन पर निशाना साधा है कि उन्होंने उनकी बॉडी शेमिंग की और उनसे गौहर खान को ज्यादा अच्छा बताया था.

सलमान खान ने ‘बिग बॉस 20’ में उतारी थी शर्ट

‘बिग बॉस 20’ के हाल ही के वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने ट्रोल्स पर गुस्सा जाहिर किया था. इस दौरान एक्टर ने अपनी शर्ट तक उतार दी थी और कहा था, ‘अब ट्रोल करो.’ सलमान खान ने शो में ट्रोल्स को जवाब देते हुए कहा था, ‘भाई मोटा हो गया है, भाई को ट्रोल करो, कर लो ट्रोल. ये लो. कर लो ट्रोल. आओ ट्रोल करना है ना? ट्रोल करना पसंद है? ये देखो क्लोअप कर लो.’

यह भी पढ़ें: ‘हम अच्छी जिंदगी क्यों नहीं जी सकते?’ मैथिली ठाकुर के सपोर्ट में आईं कंगना रनौत

इसके साथ ही सलमान ने आगे कहा, ‘कमाल है. पहले अपने आप को देखो भाई. ये जो आप लोग कमेंट करते हो ना, जिसके ऊपर, किसी के भी ऊपर, पहले अपनी शक्ल देख लो. उसके बाद करना समझे? एक समझ आता है कि भाई, आपने वेट बढ़ा लिया है या कम कर लिया है…वो समझ आता है लेकिन मजाक उड़ाना?’ 

हालांकि, इस दौरान सलमान ने किसी का नाम नहीं लिया था लेकिन उनके इस स्टेटमेंट को कैटरीना कैफ के साथ जोड़ा जा रहा है क्योंकि उन्हें गणेश उत्सव में स्पॉट किया गया था और लोगों ने वेट को लेकर काफी ट्रोल भी किया था.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *