Headlines

‘मिर्जापुर द मूवी’ 300 करोड़ के पार, विदेशों में बना डाला 2026 का बड़ा रिकॉर्ड


पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु शर्मा स्टारर फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन कर रही है. ये एक के बाद एक रिकॉर्ड तोड़ रही है. इसकी रिलीज को 16 दिनों का वक्त हो गया है और इसी के साथ ही इसने विदेश की धरती पर भी इस साल 2026 का बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है. फिल्म ने दुनियाभर में 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. ऐसे में चलिए बताते हैं इसकी ऐतिहासिक कमाई के बारे में…

‘मिर्जापुर द मूवी’ का 16वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

पंकज त्रिपाठी और अली फजल की फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर छा गई है. ‘हनुमान अंश’ की धांसू कमाई के बाद भी ‘मिर्जापुर’ थमने का नाम नहीं ले रही है. ये अब भी एक के बाद एक रिकॉर्ड बना रही है. फिल्म की कमाई की बात करें तो सैकनिल्क के अनुसार, इसने  16वें दिन 4.50 करोड़ की कमाई की थी. 

जबकि सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने ओपनिंग डे पर 25.75 करोड़ की कमाई के साथ खाता खोला था. वहीं, इसका फर्स्ट वीक कलेक्शन 148.45 करोड़ और दूसरे हफ्ते 55 करोड़ का कलेक्शन किया था. फिल्म अब अपने तीसरे हफ्ते में एंट्री ले चुकी है और इसकी शानदार शुरुआत भी की है. इसका टोटल इंडिया नेट कलेक्शन 210.70 करोड़ हो चुका है.

यह भी पढ़ें: ‘कोई मर्द नहीं…’, बॉडी शेमिंग पर रानी चटर्जी का छलका दर्द, की सलमान खान की तारीफ

‘मिर्जापुर द मूवी’ ने विदेशों में भी बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड

‘मिर्जापुर द मूवी’ का जलवा इंडिया ही नहीं बल्कि विदेशों में भी देखने के लिए मिला है. सैकनिल्क के अनुसार, इसने जहां इंडिया में 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है वहीं, इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी 300 करोड़ के पार हो चुका है. फिल्म ने 16 दिनों में दुनियाभर में 302.19 करोड़ और ओवरसीज में 51.25 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. ये ओवरसीज में बंपर कलेक्शन करने वाली 2026 की चौथी हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म बन चुकी है. देखिए टॉप 10 लिस्ट…

1. धुरंधर 2- 451 करोड़
2. भूत बंगला- 57.55 करोड़
3. बॉर्डर 2- 57.25 करोड़
4. मिर्जापुर दू मूवी- 51.25 करोड़ (16 दिन)
5. कॉकटेल 2- 42.96 करोड़
6. वेलकम टू द जंगल- 33.36 करोड़
7. अल्फा- 28.15 करोड़
8. ओ रोमियो- 24.75 करोड़
9. धमाल 4- 23.4 करोड़
10. मैं वापस आऊंगा- 21.75 करोड़

आपको बता दें कि इस लिस्ट से ‘है जवानी तो इश्क होना है’ बाहर हो गई है. कोईमोई के अनुसार, इसका कलेक्शन 14.88 करोड़ रहा था और दसवें नंबर पर थी.

यह भी पढ़ें: ‘हम अच्छी जिंदगी क्यों नहीं जी सकते?’ मैथिली ठाकुर के सपोर्ट में आईं कंगना रनौत
 
‘मिर्जापुर द मूवी’ की स्टारकास्ट की बात की जाए तो इसमें अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, प्रमोद पाठक, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता शेखर गौर, श्वेता त्रिपाठी और सोनल एस. चौहान जैसे कलाकार भी अहम रोल में हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *