ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर एक ही मूलांक होने पर भाई-बहन की पसंद, सोच और प्रतिक्रिया का तरीका कई बार मिलता-जुलता हो सकता है. इससे दोनों के बीच एक दूसरे को जल्दी समझने की संभावना रहती है.

समान मूलांक वाले भाई-बहन के बीच आपसी सहजता अधिक हो सकती है. वे अपनी निजी बातें एक-दूसरे से शेयर करते हैं और जरूरत के समय इमोशनल सपोर्ट दे सकते हैं.

समान स्वभाव हमेशा पॉजिटिव नहीं होता. अगर दोनों में जिद, गुस्सा या अपनी बात मनवाने का नेचर है, तो छोटी बातों पर टकराव भी बढ़ सकता है.

अगर दोनों के लक्षय् समान हों, तो पढ़ाई, करियर या परिवार में तुलना के कारण कॉम्पीटिशन पैदा हो सकता है. तुलना करने से अच्छा है एक दूसरे का सपोर्ट करें

उदाहरण से समझते हैं भाई और बहन दोनों का जन्म किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है. इसका मूलांक 6 होता है. इस मूलांक का संबंध शुक्र से माना जाता है और इसे प्रेम, सौंदर्य, सुख-सुविधा तथा रिश्तों से जोड़ा जाता है. ऐसे भाई-बहन के बीच स्नेह और लगाव अच्छा हो सकता है, लेकिन सुख-सुविधाओं या पसंद को लेकर मतभेद भी संभव हैं.

अंक ज्योतिष के अनुसार एक ही मूलांक वाले भाई-बहन के स्वभाव और सोच में कुछ समानताएं हो सकती हैं. लेकिन सिर्फ मूलांक देखकर यह तय नहीं किया जा सकता कि दोनों का रिश्ता कैसा रहेगा. कुछ समानताएं और कमियां बता सकते हैं.
Published at : 25 Aug 2026 01:49 PM (IST)
