वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने शनिवार को भारत के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज और पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए अपनी टीम का एलान किया. भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की टीम में एक नए खिलाड़ी का चयन हुआ है. इस खिलाड़ी का नाम है कामिल पूरन. इसके बाद से क्रिकेट फैंस इस खिलाड़ी के बारे में जानना चाह रहे हैं.
पूरन नाम क्रिकेट फैंस और वेस्टइंडीज क्रिकेट के लिए नया नहीं है. इससे पहले निकोलस पूरन सालों वेस्टइंडीज के लिए खेले, और दुनियाभर की फ्रेंचाइजी लीग में आज भी खेल रहे हैं. निकोलस पूरन वेस्टइंडीज के कप्तान भी रहे. अब फैंस यह जानना चाह रहे हैं कि वेस्टइंडीज टीम में आए कामिल पूरन क्या निकोलस पूरन के भाई हैं? अगर आपको भी ऐसा लग रहा है तो यहां आपको इसका जवाब मिल जाएगा.
क्या भाई-भाई हैं निकोलस पूरन और कामिल पूरन?
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि निकोलस पूरन और कामिल पूरन भाई नहीं हैं. दोनों के बीच कोई रिश्ता नहीं है. सिर्फ दोनों का लास्ट नेम एक जैसा है. दोनों के बीच एक बात जरूर कॉमन है. निकोलस पूरन और कामिल पूरन दोनों ही त्रिनिदाद और टोबैगो के रहने वाले हैं. वहीं उनकी उम्र लगभग एक जैसी है, एक ये चीज भी दोनों में कॉमन है.
कामिल क्यों कहते हैं कि निकोलस उनके भाई हैं?
दोनों का सरमेन (लास्ट नेम) एक ही है और वे क्रिकेट जगत के एक ही समूह से आते हैं, इसलिए कामिल से अक्सर सैकड़ों फैंस पूछते हैं कि क्या वे दोनों भाई हैं या रिश्तेदार हैं? ऐसे में कामिल मजाक में यह भी कहते हैं कि निकोलस उनका भाई है.
भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में कामिल को मिला है मौका
कैरेबियन प्रीमियर लीग यानी सीपीएल के मौजूदा सीजन में कामिल पूरन का बल्ला जमकर गरजा है. 30 साल के कामिल ने इस सीजन 8 पारियों में 160 के तूफानी स्ट्राइक रेट से 273 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से दो अर्धशतक भी निकले हैं. वहीं घरेलू क्रिकेट में भी कामिल ने काफी रन बनाए हैं. इसी वजह से उन्हें भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में मौका मिला है.
भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की टीम- शाई होप (कप्तान), जेवेल एंड्रयू, रॉस्टन चेज, मैथ्यू फोर्ड, शिमरन हेटमायर, अकील हुसैन, शमार जोसेफ, गुडाकेश मोती, कीमो पॉल, कामिल पूरन, रोवमैन पॉवेल, शरफेन रदरफोर्ड, क्वेन्टिन सैमप्सन, रोमारियो शेफर्ड और शमार स्प्रिंगर.
यह भी पढ़ें-
जापान से क्यों क्रिकेट मैच खेल रही टीम इंडिया? भारत की राजदूत ने खोला राज
