भारतीय क्रिकेट में इस समय चोटिल खिलाड़ियों की भरमार है. बीसीसीआई, चयमकर्ता और टीम मैनेजमेंट, हर कोई खिलाड़ियों के लगातार चोटिल होने से निराश है. कप्तान शुभमन गिल खुलेआम इसपर सवाल उठा चुके हैं. आपको जानकर हैरानी होगी कि इस समय करेंट सेटअप और फ्यूचर प्लान से जुड़े 13 खिलाड़ी चोटिल हैं, जो बेंगलुरु स्थिति सीओई में रिहैब से गुजर रहे हैं. ऐसे में हमने चोटिल खिलाड़ियों की प्लेइंग इलेवन बनाई है, जो किसी भी टीम को हरा सकती है, क्योंकि इसमें कई बड़े नाम शामिल हैं.
भारतीय खिलाड़ियों के लगातार चोटिल होने, और फिट होकर वापस लौटने पर दोबारा चोटिल होने की वजह से सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) पर सवाल उठ रहे हैं. इस बीच बीसीसीआई सचिन देवजीत सैकिया ने खुद सीओई जाने का फैसला किया है. वह इस संस्था के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण से भी इस बारे में बात करेंगे.
टीम इंडिया में आया ब्रोंको टेस्ट
वीवीएस लक्ष्मण ने बताया कि ब्रोंको टेस्ट के जरिए सीरीज के दौरान भी खिलाड़ियों की फिटनेस को लगातार मॉनिटर किया जा सकता है. उन्होंने बताया कि इसे एड्रियन ने तैयार किया है. उन्होंने आगे कहा, “जब कोई खिलाड़ी सीरीज का हिस्सा होता है, तब यो-यो टेस्ट नहीं किया जा सकता है. इसलिए हमने एड्रियन द्वारा तैयार किया गया ब्रोंको टेस्ट पेश किया है, ताकि फिटनेस की लगातार निगरानी की जा सके.”
भारत के चोटिल खिलाड़ियों की लिस्ट
हार्दिक पांड्या- लेफ्ट थाई इंजरी
जसप्रीत बुमराह- पीठ में दिक्कत
नितीश कुमार रेड्डी- लेफ्ट थाई इंजरी
हर्षित राणा- राइट हैमिस्ट्रिंग इंजरी
वाशिंटन सुंदर- लेफ्ट हैमिस्ट्रिंग इंजरी
साई सुदर्शन- स्ट्रेस रिएक्शन राइट पैर के अंगूठे में
वरुण चक्रवर्ती- राइट हैमिस्ट्रिंग इंजरी
आकाश दीप- स्ट्रेस फ्रैक्टर लोवर बैक में
अशोक शर्मा- स्ट्रेस फ्रैक्चर
सुयष शर्मा- घुटने में इंजरी
युद्धवीर सिंह- कंधे में इंजरी
रियान पराग- राइट कलाई में इंजरी
हिमांशू सिंह- घुटने में इंजरी
भारत के चोटिल खिलाड़ियों की प्लेइंग इलेवन- साई सुदर्शन, रियान पराग, हार्दिक पांड्या (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, सुयष शर्मा, आकाश दीप, अशोक शर्मा और हर्षित राणा
यह भी पढ़ें-
जडेजा-कुलदीप से कप्तान गिल, श्रीलंका टेस्ट सीरीज में 5 रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं भारतीय खिलाड़ी
