Headlines

भारत के दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव ने इमरान खान पर कही बड़ी बात


भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव एक बार फिर पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर इमरान खान के समर्थन में उतर आए हैं. हाल ही में 21 दिग्गज क्रिकेटरों ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को पत्र लिखकर इमरान खान के स्वास्थ्य को लेकर चिंता व्यक्त की थी. अब कपिल देव ने एक बार फिर आग्रह किया है कि पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और क्रिकेटर इमरान खान के साथ मानवीय व्यवहार किया जाए.

पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव ने एक गोल्फ टूर्नामेंट के लॉन्च इवेंट में कहा, “मुझे वहां का कानून नहीं पता है, लेकिन कैदी चाहे कोई भी हो उसके साथ विनम्र होना चाहिए और बुनियादी सुविधाएं देनी चाहिए. वह देश के पूर्व प्रधानमंत्री रहे हैं और दुनिया के वर्ल्ड-क्लास क्रिकेटर रह चुके हैं.”

कपिल देव ने आगे कहा कि वे सिर्फ यही चाहते हैं कि इमरान खान को बढ़िया से बढ़िया ट्रीटमेंट मिले. उन्होंने कहा कि वे सिर्फ इसी चीज की मांग नहीं कर रहे हैं और उनकी एक छोटी सी रिक्वेस्ट है. बता दें कि वसीम अकरम और वकार यूनुस के अलावा किसी भी पाकिस्तान क्रिकेटर ने सामने आकर इमरान खान के स्वास्थ्य को लेकर कोई बयान या मदद के लिए हाथ आगे नहीं बढ़ाया है.

मैं उन्हें दोषी नहीं मानता

अन्य पाकिस्तानी क्रिकेटरों की ओर से कोई प्रतिक्रिया ना आने को लेकर कपिल देव ने कहा कि वे पाक क्रिकेटरों को इमरान खान के सपोर्ट में आगे ना आने के लिए दोषी नहीं मानते. भारतीय दिग्गज ने कहा, “वे (पाकिस्तानी क्रिकेटर) वहां रह रहे हैं और मैं उन्हें इसका दोषी नहीं मानता हूं. हम बाहर से सब देख रहे हैं. मैं अपने उस साथी के लिए सपोर्ट दिखाना चाहूंगा, जिसके साथ मैं खेला हूं.”

यह भी पढ़ें: टेस्ट करियर में सबसे ज्यादा ओवर फेंकने वाले गेंदबाज, लिस्ट में भारतीय दूसरे नंबर पर

इमरान खान 2018 से लेकर 2022 तक पाकिस्तान के प्रधानमंत्री रहे, लेकिन पद से हटने के बाद से ही जेल में बंद हैं. उनपर भ्रष्टाचार सहित कई अन्य आरोप लगाए गए थे और अभी रावलपिंडी की अडियाल जेल में बंद हैं. 

इससे पहले कपिल देव, सुनील गावस्कर, ग्रेग चैपल, इयान चैपल, स्टीव वॉ, जॉन राइट, क्लाइव लॉयड और अर्जुन राणातुंगा सहित 21 दिग्गज क्रिकेटरों ने इमरान खान के स्वास्थ्य के प्रति चिंता व्यक्त करते हुए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को चिट्ठी लिखी थी. 

यह भी पढ़ें:

उपकप्तान वैभव सूर्यवंशी की जर्सी पर नया बवाल, क्यों करना पड़ा ऐसा?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *