Government Jobs 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए आने वाले कुछ महीने बहुत जरूरी रहने वाले हैं. अगस्त से कई केंद्रीय और राज्य स्तरीय विभाग में भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है. रेलवे, बैंकिंग, इसरो, एम्स और राज्य सरकारों के विभिन्न विभागों में हजारों रिक्त पदों पर आवेदन मांगे जाएंगे. इसके अलावा कई ऐसी भर्तियां भी है, जिनके लिए आवेदन प्रक्रिया पहले से जारी है और अंतिम तारीख अगस्त में पड़ रही है. ऐसे में उम्मीदवारों के पास एक साथ कई अवसर होंगे. चलिए अब आपको बताते हैं कि भारत सरकार में नौकरी करने के कौन से बड़े मौके आ रहे हैं और अगले कुछ महीनों में कौन सी वैकेंसी निकलने वाली है.
अगस्त से शुरू होंगी, कई बड़ी भर्तियां
अगस्त 2026 में रेलवे, बैंकिंग और राज्य सरकारों की कई प्रमुख भर्तियों के लिए आवेदन शुरू होंगे. इनमें सबसे बड़ी भर्ती रेलवे भर्ती बोर्ड की जूनियर इंजीनियर भर्ती है. इसके तहत 4,098 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. आवेदन प्रक्रिया 14 अगस्त से शुरू होकर 13 सितंबर तक चलेगी. चयनित उम्मीदवारों को सातवें वेतन आयोग के तहत पे लेवल-6 का वेतनमान मिलेगा. जिसमें शुरुआती मूल वेतन 35,000 रुपये प्रतिमाह निर्धारित किया गया है. इसी महीने आईबीपीएस क्लर्क भर्ती के लिए भी आवेदन शुरू होंगे. ऑनलाइन आवेदन 1 अगस्त से 21 अगस्त तक किए जा सकेंगे.
इसरो में क्लर्क, असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर की भर्ती
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने असिस्टेंट, अपर डिवीजन क्लर्क, जूनियर पर्सनल असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर सहित अलग-अलग पदों पर भर्ती निकाली है. इन पदों के लिए ग्रेजुएट और 12वीं पास अभ्यर्थी निर्धारित योग्यता के अनुसार आवेदन कर सकते हैं. आवेदन ऑनलाइन स्वीकार किए जा रहे हैं. वहीं आवेदन की अंतिम तिथि 16 अगस्त है.
ये भी पढ़ें-कब जारी होगा UP TET 2026 का रिजल्ट? इन उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी
आने वाले महीनों में इन भर्तियों पर भी रहेगी नजर
सरकारी भर्ती कैलेंडर के अनुसार जुलाई से दिसंबर 2026 के बीच बैंकिंग, रेलवे, रक्षा, कर्मचारी चयन आयोग और दूसरे केंद्रीय विभागों में बड़ी संख्या में भर्तियां आने की संभावना है. इनमें एसबीआई क्लर्क, IBPS PO, SSC CHSL, SSC MTS, SSC GD कांस्टेबल, रेलवे ग्रुप-डी, FCI, दिल्ली पुलिस कांस्टेबल, IB ACIO, EPFO, DRDO, DDA, DSSSB, NABARD ग्रेड-A, LIC AAO और CBSE जूनियर असिस्टेंट जैसी प्रमुख भर्तियां शामिल है. इन भर्तियों के जरिए 10वीं और 12वीं, ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट स्तर के उम्मीदवारों को अलग-अलग विभागों में आवेदन का अवसर मिलेगा. अलग-अलग पदों के लिए के चयन प्रक्रिया और कंप्यूटर आधारित परीक्षा, स्किल टेस्ट, फिजिकल टेस्ट, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल होंगे.
कैसे करें आवेदन और किन बातों का रखें ध्यान
सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करने के लिए भर्ती से जुड़े ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. वहीं आवेदन से पहले उम्मीदवार को संबंधित भर्ती की ऑफिशियल वेबसाइट पर अधिसूचना ध्यान से पढ़ें. इसके अलावा पहले यह सुनिश्चित करें कि आप आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता और अन्य पात्रता शर्तें पूरा करते हैं या नहीं. अधिकांश भर्तियों में आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन होते हैं, इसलिए फोटो, सिग्नेचर, शैक्षणिक प्रमाण पत्र और पहचान पत्र पहले से स्कैन करके तैयार रखें. इसके अलावा आवेदन शुल्क जमा करने, आवेदन पत्र की अंतिम प्रिंट कॉपी सुरक्षित रखने और समय-समय पर परीक्षा तिथि तथा एडमिट कार्ड से जुड़े अपडेट पर नजर बनाए रखना रखना भी जरूरी है.
ये भी पढ़ें-MBBS में स्टेट कोटा से करना है आवेदन? यहां जानिए पूरी प्रक्रिया
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI
