Raj Thackeray On Vivek Oberoi And R madhavan: देश में कई ऐसे सेलेब्स हैं जो खुलकर केंद्र सरकार के विरोध में बोलते हुए नजर आते हैं, वहीं कई स्टार्स खुलकर सरकार का समर्थन करते हैं. इन सेलेब्स में विवेक ओबेरॉय और आर माधवन जैसे मशहूर एक्टर्स भी शामिल हैं. हालांकि दोनों एक्टर्स पर अब महाराष्ट्र के चर्चित राजनेता और मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने तंज कसा है और उनसे एक बड़ा सवाल पूछ लिया है.
भारत से प्यार तो दुबई में क्यों रहते हो?
हाल ही में राज ठाकरे ने मनसे स्टूडेंट विंग (महाराष्ट्र नवनिर्माण विद्यार्थी सेना-MNVS) की 20वीं एनिवर्सरी के मौके पर एक रैली में आर माधवन और विवेक ओबेरॉय को लेकर सवाल खड़े किए. पहले उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधा इसके बाद राज ने विवेक और माधवन को भी आड़े हाथ लिया.
ये भी पढ़ें: ‘मैं 20 साल का था…’, जिया खान केस में बरी हुए सूरज पंचोली तो उठे सवाल, अब छलका दर्द
विवेक ओबेरॉय और आर माधवन द्वारा मोदी सरकार की तारीफ किए जाने पर राज ने कहा कि अगर मोदी ने सब कुछ इतना बढ़िया कर दिया है, तो आप विदेश में क्यों बस रहे हैं? राज ने कहा, ‘पीएम मोदी पर फिल्म बनाने वाले और उसमें उनका किरदार निभाने वाले विवेक ओबेरॉय दुबई में रहने चले गए हैं. मोदी की तारीफ करने वाले आर माधवन भी दुबई में बस गए हैं, जबकि वो कहते हैं देश बदल गया है. अगर देश बदल गया और आपको भारत से प्यार है, आप पीएम मोदी से प्रभावित है तो आप विदेश में क्यों रह रहे हैं?’
मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने आगे आर माधवनव पर कहा कि वो यहां आते हैं ‘धुरंधर’ जैसी सरकार की मदद वाली फिल्म में काम करते हैं और वापस दुबई चले जाते हैं.
क्यों दुबई में शिफ्ट हो गए माधवन और विवेक?
बता दें कि आर माधवन और विवेक ओबेरॉय अपने इंटरव्यूज में ये बात सपष्ट कर चुके हैं कि आखिर वो दुबई में क्यों रहते हैं? माधवन ने बताया था कि कोविड के दौरान अपने बेटे के स्विमिंग करियर के लिए उन्हें दुबई शिफ्ट होना पड़ा था. तो वहीं विवेक ने अपने बिजनेस की ग्रोथ के लिए दुबई का रुख किया था.
माधवन-विवेक का वर्कफ्रंट
विवेक ओबेरॉय पिछली बार फिल्म ‘मस्ती 4’ में नजर आए थे. ये फिल्म नवंबर 2025 में रिलीज हुई थी. जबकि माधवन को पिछली बार ‘धुरंधर 2’ में देखा गया था. रणवीर सिंह की मुख्य भूमिका वाली ये मूवी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी.
