बॉलीवुड के दमदार एक्टर सनी देओल अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बंटवारा 1947’ को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म रिलीज से पहले सनी देओल ने अपने बेटे करण देओल के साथ तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका. वहां से उनकी कई फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.
सनी देओल ने बेटे करण संग किए तख्त श्री हरिमंदिर के दर्शन
सनी देओल ने बेटे करण देओल के साथ एक जॉइंट पोस्ट शेयर किया है.जिसमें देखा जा सकता है कि दोनों तख्त श्री पटना साहिब के दर्शन करते नजर आ रहे हैं. दोनों ने श्रद्धा के साथ माथा टेका, गुरु का आशीर्वाद लिया और प्रसाद ग्रहण किया.
इन तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए सनी देओल ने लिखा कि इस पवित्र स्थान पर प्रार्थना कर वो खुद को धन्य महसूस कर रहे हैं. सनी ने कैप्शन में लिखा, ‘श्री गुरु गोबिंद सिंह जी की पवित्र जन्मस्थली, तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब जाकर सचमुच धन्य महसूस कर रहा हूं.’
ये भी पढ़ेंः Box office: 250 करोड़ के पार ‘स्पाइडर मैन’, ‘जन नायकन’ ने भी गाड़े झंडे, जानें संडे का कलेक्शन
बता दें, सनी देओल और करण देओल अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बंटवारा 1947’ के प्रमोशन के लिए बिहार में हैं. फिल्म का दमदार ट्रेलर हाल ही में रिलीज हो गया है. इसकी कहानी एक ऐसे परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है जिनकी जिंदगी हिंसा, डर और जबरदस्ती पलायन के बीच पूरी तरह बदल जाती है.
फिल्म की कास्ट
सनी के अलावा, इस ड्रामा फिल्म में शबाना आजमी, प्रीति जिंटा, अली फजल और अभिमन्यु सिंह भी नजर आने वाले हैं. इस प्रोजेक्ट के जरिए एक्ट्रेस प्रीति जिंटा की करीब आठ साल के बाद स्क्रीन पर वापसी कर रही हैं. फिल्म में वो सनी देओल की पत्नी का रोल प्ले कर रही हैं.
कब रिलीज होगी ‘बंटवारा 1947’?
इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी कर रहे हैं. करीब 30 साल बाद राजकुमार संतोषी और सनी देओल की जोड़ी एक बार फिर साथ आई है. इस फिल्म का म्यूजिक ए. आर. रहमान ने दिया है, जबकि गाने जावेद अख्तर ने लिखे हैं. फिल्म को आमिर खान और अपरणा पुरोहित ने प्रोड्यूस किया है. आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी ‘बंटवारा 1947’ 14 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
ये भी पढ़ेंः हल्दी सेरेमनी में दोस्तों संग झूमीं जेनिफर विंगेट, सामने आईं अनदेखी तस्वीरें
