Headlines

भूकंप के झटकों से दहला शिमला और चंबा, लोगों में दहशत का माहौल


हिमाचल प्रदेश में बुधवार तड़के सुबह शिमला और चंबा में भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत का माहौल है. सबसे पहले  चंबा में सुबह 4:38 बजे 2.5 तीव्रता के भूकंप के  झटका महसूस किये गए. इसके बाद शिमला में  सुबह 5:46 बजे 4.0 तीव्रता का भूकंप आया. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, शिमला में आये भूकंप की गहराई जमीन से 10 किलोमीटर नीचे थी, जो कि 31.387° उत्तरी अक्षांश और 77.787° पूर्वी देशांतर पर दर्ज किया गया.

वहीं, चंबा में आये भूकंप का केंद्र धर्मशाला से करीब 63 किलोमीटर उत्तर-उत्तर-पश्चिम में जमीन से 10 किलोमीटर नीचे थी.  भूकंप के जटकों से लोग डरे हुए हैं. फिलहाल भूकंप से इलाकों में किसी तरह के जान-माल की हानि की सूचना नहीं है. 

इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश के वेस्ट कामेंग जिले में भी आज सुबह  5:28 बजे भूकंप के हल्के झटके महसूस किये गए. इसकी तीव्रता 2.5 दर्ज की गई. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *