Headlines

भूख से तड़प रही अमेरिकी सेना? युद्ध के बीच नहीं मिल रहा भरपेट खाना, वायरल पोस्ट से मचा हड़कंप


दुनिया की सबसे ताकतवर सेना मानी जाने वाली अमेरिकी फौज को लेकर सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा दावा वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए हैं. दावा किया जा रहा है कि युद्ध जैसे हालात के बीच अमेरिकी सैनिकों को भरपेट खाना तक नसीब नहीं हो रहा. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही कुछ तस्वीरों में सैनिकों को बेहद कम और साधारण खाना परोसा गया है, जिसे देखकर यूजर्स सवाल उठा रहे हैं कि क्या सच में हालात इतने खराब हो गए हैं?

वायरल तस्वीरों ने खड़े किए सवाल

दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक यूजर द्वारा शेयर किए गए पोस्ट में दावा किया गया है कि ये तस्वीरें अमेरिकी नौसेना के जहाजों की हैं. पोस्ट के मुताबिक, एक तस्वीर USS Tripoli पर तैनात मरीन को दिए गए खाने की है, जिसमें सिर्फ थोड़ा सा मांस और एक टॉर्टिला दिखाई दे रहा है. वहीं दूसरी तस्वीर USS Abraham Lincoln जहाज की बताई जा रही है, जिसमें भी बेहद सीमित मात्रा में खाना परोसा गया है.

यूजर्स ने जताई चिंता, उठे सवाल

इन तस्वीरों को देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी तेजी से सामने आ रही हैं. कोई इसे सैनिकों के साथ अन्याय बता रहा है तो कोई कह रहा है कि इतनी बड़ी सेना के जवानों को अगर ऐसा खाना मिल रहा है तो ये चिंता की बात है. कई यूजर्स ने तंज कसते हुए लिखा कि “दुनिया की सुपरपावर सेना का हाल ऐसा है तो बाकी का क्या होगा.”

यह भी पढ़ें: Kota Viral Video : लड़के ने सुतली बम जला मगरमच्छों पर फेंका! धमाका सुन तिलमिला गए पानी के दरिंदे, वीडियो वायरल

काफी दिनों से तनावपूर्ण हैं अमेरिका और ईरान के हालात

इसके साथ ही यह भी समझना जरूरी है कि जिस दौर में यह पोस्ट वायरल हो रहा है, उसी समय अमेरिका और ईरान के बीच तनाव अपने चरम पर है. हालांकि दोनों देशों के बीच अभी तक कोई आधिकारिक युद्ध शुरू नहीं हुआ है, लेकिन पिछले कुछ समय से हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं, जिसमें धमकियां, सैन्य गतिविधियां और समुद्री टकराव जैसी घटनाएं शामिल हैं. ऐसे माहौल में सैनिकों पर दबाव बढ़ना स्वाभाविक है, और यही वजह है कि इस तरह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.

यह भी पढ़ें: Viral Video: झप्पर में घुस गया था जहरीला दानव, लड़के ने डेयरिंग दिखा नंगे हाथ से ही पकड़ लिया





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *