उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने हाल ही में मदरसों और उसमें पढ़ने वाले बच्चों को लेकर विवादित बयान दिया था, जिसपर सियासत भड़क गई है. केशव प्रसाद मौर्य का कहना था कि मदरसा किसी भी देश का हो, आतंकवादी ही पैदा करता है. इसपर अब वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल की प्रतिक्रिया आई है. केशव मौर्य के इस बयान पर कपिल सिब्बल भड़क गए और सवाल किया कि अगर मदरसे में पढ़ने वाले बच्चे आतंकवादी होते हैं तो क्या राम मंदिर में चंदा चोरी करने वाले देशभक्त हैं?
कपिल सिब्बल ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा कि यूपी के डिप्टी सीएम कहते हैं कि मदरसा शिक्षा देशभक्ति को बढ़ावा नहीं देती. केशव प्रसाद का कहना है कि जो लोग मदरसा शिक्षा पाते हैं, उनकी सोच आतंकवादियों जैसी हो जाती है. यह एक सांप्रदायिक बयान है और विकृत सोच को दर्शाता है. इसी के साथ कपिल सिब्बल ने सवाल किया कि क्या ‘चंदा चोर’ देशभक्त होते हैं?
यह भी पढ़ें: ‘केशव मौर्य को अक्ल है या नहीं?’ मदरसों पर विवादित बयान से पटना में बवाल
कपिल सिब्बल ने डिप्टी सीएम के पद की जिम्मेदारी संभाल रहे व्यक्ति द्वारा ऐसी बयानबाजी पर निराशा जाहिर की और कहा कि यह देश इससे बेहतर का हकदार है.
K P Maurya
Deputy CM (UP)Said :
‘Madrasa education does not foster
patriotism’‘Those who receive Madrasa education…Their mindset’s becomes like that of terrorists’
Communal statement
Warped mindsetAre ‘Chanda Chors’ patriotic ?
This country deserves better !
— Kapil Sibal (@KapilSibal) August 5, 2026
केशव मौर्य ने असल में क्या कहा था जिसपर हुआ बवाल?
दरअसल, उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार (4 अगस्त) को कहा कि जो कोई भी मदरसा शिक्षा प्राप्त करता है, उसके भीतर ‘एक आतंकी जैसी सोच’ विकसित होती है. विधान भवन में केशव मौर्य ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा था, “जिसे भी मदरसा शिक्षा मिलती है, वह भारत माता की जय नहीं बोलता और न ही वंदे मातरम गीत गाता है. उसके भीतर एक आतंकवादी जैसी सोच विकसित होती है.” उन्होंने यह भी कहा था कि मदरसा चाहे कहीं के भी हों, भारत या बांग्लादेश, आतंकी ही पैदा करते हैं. केशव प्रसाद मौर्य के इस बयान पर समाजवादी पार्टी, कांग्रेस, टीएमसी समेत लगभग सभी विपक्षी राजनीतिक दलों के नेताओं ने उनकी आलोचना की थी.
यह भी पढ़ें: ‘जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी…’, केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
