Headlines

महाराष्ट्र में फिर गरमाया मराठा आरक्षण का मुद्दा, अनशन पर बैठेंगे मनोज जरांगे


महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण का मुद्दा एक बार फिर गरमाने जा रहा है. मराठा नेता मनोज जरांगे पाटिल शनिवार (29 अगस्त) से जालना जिले के अंतरवाली सराटी गांव में अनशन पर बैठेंगे. जरांगे पाटिल ने सरकार पर वादा पूरा नहीं करने का आरोप लगाया है. अनशन से पहले जरांगे ने मराठा समाज से बड़ी संख्या में आंदोलन में शामिल होने की अपील की है. 

ऐसे में सरकार के सामने एक बार फिर मराठा आरक्षण आंदोलन को संभालने की चुनौती होगी. इसके बाद उन्होंने मुंबई में आकर आंदोलन करने की बात भी कही है. बता दें कि मनोज जरांगे का यह अब तक ग्यारहवां अनशन होगा जो शनिवार से शुरू होने जा रहा है. बताया जा रहा है कि जरांगे सुबह 10 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के साथ अपना अनशन शुरू करेंगे.

महाराष्ट्र में दूध हुआ महंगा, 9 रुपये प्रति लीटर बढ़े दाम

पुलिस ने मनोज जरांगे को सौंपा नोटिस

शुक्रवार रात को पुलिस ने मनोज जरांगे को कानून-व्यवस्था और प्रोटेस्ट के दौरान नियमों का पालन करने को लेकर रोक का नोटिस दिया. कयास ये भी लगाए जा रहे हैं कि आज मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल से मिल सकते हैं.

मनोज जरांगे पाटिल के मुंबई में प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है. वकील गुणरत्न सदावर्ते ने आजाद मैदान पुलिस थाने में शिकायत देकर पुलिस से जरांगे के आंदोलन को अनुमति नहीं देने और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है.

मनोज जरांगे शुरू करेंगे 11वीं भूख हड़ताल

मनोज जरांगे शनिवार से एक बार फिर अंतरवाली सराय में भूख हड़ताल पर बैठेंगे और सुबह 10 बजे से अपनी 11वीं भूख हड़ताल शुरू करेंगे. जरांगे की मांग है कि 58 लाख कुनबी रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट और वैलिडिटी दी जाए. हैदराबाद गजट में बताए अनुसार मराठवाड़ा में मराठों को कुनबी सर्टिफिकेट और वैलिडिटी दी जाए.

वहीं सतारा कोल्हापुर गजेटियर का GR हटाया जाए. प्रदर्शनकारियों के खिलाफ सभी जुर्म माफ किए जाएं और एक अलग कुनबी मंत्रालय बनाया जाए, साथ ही दूसरी मांगों को लेकर मनोज एक बार फिर आक्रामक हो गए हैं. इस बीच मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल शनिवार सुबह 10 बजे के बाद मनोज जरांगे से फिर मिल सकते हैं.

शिवसेना का दावा- 2.5 साल बाद BMC में हमारा मेयर, BJP ने बढ़ाया सस्पेंस



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *