Headlines

‘मातृभूमि’ की CBFC स्क्रीनिंग का इंतजार, नवंबर में रिलीज की प्लानिंग कर रहे मेकर्स!


सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ लंबे समय से पोस्टपोन है. फिल्म  अप्रैल के महीने में रिलीज होनी थी, लेकिन फिल्म अभी तक रिलीज नहीं हुई है. अब मेकर्स उम्मीद कर रहे हैं कि फिल्म नवंबर में रिलीज हो जाए. फिल्म को सूचना और प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है.

बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, ‘मातृभूमि’ को सूचना और प्रसारण मंत्रालय से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट मिल गया है. हालांकि, फिल्म की अभी सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) में स्क्रीनिंग बाकी है.

फिल्म ‘मातृभूमि’ को मिली NOC

सोर्स के हवाले से लिखा गया, ‘सूचना और प्रसारण मंत्रालय के अधिकारी ‘मातृभूमि’ के नए वर्जन से संतुष्ट हैं और उन्होंने नौ ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट दे दिया है. अब फिल्म को सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट मिलना बाकी है.’ मेकर्स ने अक्टूबर की शुरुआत में ही सर्टिफिकेशन के लिए अप्लाई किया था. लेकिन 26 अक्टूबर को होने वाली CBFC स्क्रीनिंग अभी हो नहीं हो पाई.

सलमान खान की ‘मातृभूमि’ को अपूर्व लाखिया ने डायरेक्ट किया है. फिल्म को अभी तक CBFC सर्टिफिकेशन नहीं मिला है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, रक्षा मंत्रालय ने फिल्म की ओरिजनल कहानी के कुछ हिस्सों पर चिंता जताई. इसके बाद फिल्म में कई चेंजेस किए गए. खबरें हैं कि फिल्म के रिवाइज वर्जन में भारत-चीन संबंधों को ज्यादा पॉजिटिव रूप में दिखाया गया है.

बता दें कि पहले फिल्म का नाम ‘बैटल ऑफ गलवान’ था. लेकिन फिर फिल्म का नाम बदलकर ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ रखा गया. जुलाई में सलमान खान फिल्म्स ने CBFC से रिलेटेड ईश्यूज खबरों को खारिज किया था. प्रोडक्शन हाउस ने कहा था कि उन्होंने फिल्म को अभी सर्टिफिकेशन के लिए सबमिट नहीं किया है. अब NOC मिलने के बाद फिल्म की CBFC में स्क्रीनिंग का इंतजार है.

न्यूज 18 की खबर के मुताबिक, खबरें हैं कि मेकर्स फिल्म को 13 नवंबर 2026 को रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे हैं. दीवाली के एक हफ्ते बाद फिल्म की रिलीज की प्लानिंग है. हालांकि, फिल्म को लेकर अभी तक ऑफिशियली कोई अपडेट सामने नहीं आया है.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *