Headlines

श्रीदेवी की ऑन-स्क्रीन बेटी नाविका कोटिया ने बिजनेसमैन माज़ेन मोदी संग तोड़ी सगाई, 2027 में होने वाली थी शादी


टीवी और बॉलीवुड अदाकारा नाविका कोटिया को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. एक्ट्रेस ने इस साल की शुरुआत में पुणे के बिजनेसमैन माज़ेन मोदी से सगाई की थी और जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले थे, लेकिन दोनों ने अपना रिश्ता खत्म करते हुए सगाई तोड़ ली है. आइए जानते हैं कि उनका रिश्ता टूटने की आखिर क्या वजह रही?

क्यों टूटी माज़ेन मोदी और नाविका कोटिया की सगाई?

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक दोनों ने अलग होने का फैसला आपसी सहमति से लिया है. दोनों के बीच एक दूसरे को लेकर कोई मनमुटाव और कड़वाहट नहीं है. एक सूत्र ने बताया, ‘जनवरी में ‘गोल धना’ रस्म हुई थी और अगले साल दोनों शादी करने की प्लानिंग कर रहे थे. ये एक अरेंज मैरिज होने वाली थी.

हालांकि दोनों के बीच कुछ समस्याएं हुईं और उन्हें महसूस हुआ कि वो एक दूसरे से काफी अलग हैं. इसके बाद उन्होंने अपने रास्ते अलग कर लिए. दोनों अपनी लाइफ में मूव ऑन कर चुके हैं.’ नाविका ने सोशल मीडिया से अपनी सगाई की तस्वीरों को भी डिलीट कर दिया था.

6 महीने पहले ही टूट गया था रिश्ता 

टेलीचक्कर ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि नाविका और माजेन की सगाई हाल ही में नहीं टूटी, बल्कि दोनों का रिश्ता 6 महीने पहले ही खत्म हो गया था. जबकि ये जानकारी अब सामने आई. रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि अब माजेन मोदी एक्ट्रेस और मॉडल रितिका बदियानी को डेट कर रहे हैं. 25 साल की रितिका सुपरस्टार अक्षय कुमार की सुपरहिट फिल्म एयरलिफ्ट (2016) में काम कर चुकी हैं. इसके अलावा वो ’10 कल्पनाकल’ और ‘चमन बहार’ जैसी फिल्मों का भी हिस्सा रहीं.

नाविका कोटिया के बारे में

नाविका कोटिया ने ‘बालिका वधू’, ‘कसम से’, ‘बा बहू’ और बेबी’, ‘क्योंकि सास मां बहू बेटी होती है’ और ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ जैसे पॉपुलर टीवी शोज में काम किया है. इसके अलावा वो बॉलीवुड में भी नजर आईं. उन्होंने बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस श्रीदेवी की फिल्म ‘इंग्लिश विंग्लिश’ में उनकी बेटी का किरदार निभाया था. नाविका अमेजन मिनी टीवी की वेब सीरीज ‘स्कूल फ्रेंड्स’ का भी हिस्सा रहीं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *