Headlines

मार… मार! BJP विधायक विनय बिहारी की गाड़ी पर हमला, पटना में हिंसक हुआ छात्रों का प्रदर्शन


राजधानी पटना में बीजेपी के विधायक विनय बिहारी (Vinay Bihari) छात्रों के आक्रोश का शिकार हो गए. बुधवार (22 जुलाई, 2026) को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान विनय बिहारी जब डाकबंगला चौराहे से गुजर रहे थे तो कुछ छात्रों ने उनकी गाड़ी को घेरने की कोशिश की. उन्होंने गाड़ी नहीं रोकी और वे आगे बढ़ते रहे तो कुछ छात्रों ने गाड़ी पर हमला कर दिया. इस दौरान कुछ छात्र मार… मार चिल्लाते रहे.

बता दें कि आज (बुधवार) छात्र संगठन आइसा की ओर से लोकभवन मार्च निकाला गया था. छात्र संगठन ने एक तरफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी प्रोटेस्ट का समर्थन किया तो दूसरी ओर साफ तौर से यह मांग की कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा लिया जाए. 

पटना में प्रदर्शन के दौरान छात्रों को पुलिस ने रोका. लाठीचार्ज किया. वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया गया ताकि उन्हें तितर-बितर किया जा सके. इसके बावजूद कुछ छात्र डाकबंगला तक बढ़ चुके थे.

यह तस्वीर भी देखने को मिली कि कई छात्रों ने सड़क पर बीजेपी के समर्थन या पार्टी से संबंधित और जो अन्य पोस्टर लगे थे उसे वे फाड़ते नजर आए. 

यह भी पढ़ें- धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ पटना में फूटा छात्रों का गुस्सा, तस्वीरों में देखिए प्रदर्शन, RJD बोली- ‘इतिहास…’

मानसून सत्र में हिस्सा लेने जा रहे थे विधायक

जानकारी हो कि अभी विधानसभा का मानसून सत्र चल रहा है. मानसून सत्र में आज (बुधवार) विनय बिहारी ने हिस्सा भी लिया. हालांकि उन्हें किसी प्रकार की चोट नहीं लगी है. घटना के वक्त वे गाड़ी के अंदर ही बैठे थे. विधायक विनय बिहारी ने सदन में अपनी गाड़ी पर हुए कथित हमले का मामला भी उठाया. कहा कि विधानसभा आने के दौरान उनकी गाड़ी को निशाना बनाया गया. अराजक तत्वों ने वाहन के शीशे तोड़कर उसमें तोड़फोड़ की. विधायक ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की.

तारामंडल के पास भी बीजेपी की गाड़ी पर हमला

एक दूसरी घटना में पटना के तारामंडल के पास भी बीजेपी के नेता की गाड़ी पर हमला किया गया. बीजेपी का कहना है कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने हमला कर गाड़ी को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया. बताया गया कि गाड़ी में सवार लोग भी घायल हुए हैं.

यह भी पढ़ें- दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के बीच BJP को राहुल गांधी की सिक्योरिटी की चिंता, कह दी ये बड़ी बात



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *