पंकज त्रिपाठी और अली फजल की मल्टी स्टारर फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन किया है. फिल्म रिलीज के बाद से ही चर्चा में बनी हुई है. इसकी हर कोई तारीफ कह रहा है. पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का फायदा फिल्म को पूरा मिला है और यही वजह रही कि इसने वर्ल्डवाइड महज 7 दिनों में ही 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया और अब 8वें दिन ‘आवारापन 2’ का रिकॉर्ड तोड़ 2026 का बड़ा रिकॉर्ड बनाने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है. चलिए बताते हैं इसके बारे में.
‘मिर्जापुर द मूवी’ का डे-8 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
पंकज त्रिपाठी की फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ रिलीज के बाद से ही स्क्रीन पर छाई हुई है. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 25.75 करोड़ का बिजनेस किया था, जबकि इसने फर्स्ट वीक में 148.45 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था. लेकिन फिल्म की 8वें दिन की कमाई में बाकी दिनों के मुकाबले थोड़ी गिरावट देखने के लिए मिल रही है.
– सैकनिल्क के अनुसार, रात 8.30 बजे तक फिल्म ने 4.65 करोड़ का बिजनेस कर लिया है.
– जबकि फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 153.10 करोड़ पहुंच गया है.
| मिर्जापुर द मूवी | बॉक्स ऑफिस कलेक्शन | ऑक्यूपेंसी |
| डे- 8 | 5.69 करोड़ (8.30 बजे तक) | 25.0% |
| टोटल कलेक्शन | 154.14 करोड़ |
नोट: बॉक्स ऑफिस आंकड़े सैकनिल्क से लिए गए हैं और फाइनल आंकड़े रात 10.30 बजे तक आएंगे.
यह भी पढ़ें: ‘हैवान’ पर भारी पड़ रही ‘मिर्जापुर द मूवी’? जानें 3 बजे तक किसने कितना किया कलेक्शन
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ का तोड़ा रिकॉर्ड
इसके अलावा ‘मिर्जापुर द मूवी’ का डंका दुनियाभर में बजा है. फिल्म ने इंडिया में तो रिकॉर्ड तोड़ कमाई की लेकिन वर्ल्डवाइड भी इसे काफी पसंद किया गया है और बंपर कमाई की है. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने 7 दिनों में 200 करोड़ का आंकड़ा पार किया और इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 212.44 करोड़ रहा. जबकि ‘आवारापन 2’ का लाइफटाइम वर्ल्डवाइड कलेक्शन 212.84 करोड़ रहा था और ये 2026 की हाईएस्ट ग्रॉसिंग (ग्लोबली) पांचवी फिल्म थी. अब 8वें दिन के कलेक्शन के बाद ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने इसे तोड़ दिया है.
‘मिर्जापुर द मूवी’ बनी 2026 की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म (ग्लोबली)
‘आवारापन 2’ के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए अब ‘मिर्जापुर द मूवी’ 2026 की पांचवी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म (ग्लोबली) बन चुकी है. देखिए टॉप 10 ग्रॉसर फिल्मों की लिस्ट…
1. धुरंधर 2- 1850.85 करोड़
2. बॉर्डर 2- 485.3 करोड़
3. भूत बंगला- 292.64 करोड़
4. धमाल 4- 236.43 करोड़
5. मिर्जापुर द मूवी- 212.44 करोड़ (7 दिन)
6. आवारापन 2- 212.84 करोड़
7. वेलकम टू द जंगल- 196.1 करोड़
8. हनुमान अंश- 192.53 करोड़
9. कॉकटेल 2- 166.29 करोड़
10. ओ रोमियो- 123.1 करोड़
यह भी पढ़ें: OTT से लेकर थियेटर तक, इस हफ्ते दमदार फिल्में हुईं रिलीज, ये 5 हैं मस्ट वॉच
‘मिर्जापुर द मूवी’ के बारे में
‘मिर्जापुर: द मूवी’ के बारे में बात की जाए तो इस फिल्म को 4 सितंबर 2026 को हिंदी और तेलुगु दो भाषाओं में रिलीज किया गया था. फिल्म हिंदी में सबसे ज्यादा कमाई कर रही है. इसने ‘टॉक्सिक’ तक को पछाड़ दिया और उसका पत्ता ही साफ कर दिया है. आपको बता दें कि प्राइम वीडियो की हिट सीरीज ‘मिर्जापुर’ का फिल्म वर्जन है. सिनेमा के इतिहास में ऐसा एक्सपेरिमेंट पहली बार किया गया है कि किसी सीरीज पर फिल्म बनी है और वो भी हिट हुई है.
इसमें पंकज त्रिपाठी, अली फजल के अलावा दिव्येंदु शर्मा, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, प्रमोद पाठक, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता शेखर गौर, श्वेता त्रिपाठी और सोनल एस चौहान के साथ रवि किशन जैसे कलाकार अहम रोल में हैं.
