Headlines

मुंबई में विराट-अनुष्का का नया सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत इतने करोड़


टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने कथित तौर पर मुंबई में नया सी-फेसिंग अपार्टमेंट खरीदा है, जिसकी कीमत करोड़ों में है. हाल ही में कोहली और अनुष्का को वृंदावन स्थित प्रेमानंद जी महाराज के आश्रम में देखा गया था. कोहली नंगे पैर चलकर प्रेमानंद जी महाराज से मिलने गए थे. अब इसके बाद उनके फ्लैट खरीदने की खबर सामने आई. 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोहली ने मुंबई के वर्सोवा में अपार्टमेंट खरीदा है, जिसकी कीमत 18.29 करोड़ रुपये बताई गई. हालांकि इसको लेकर अब तक कोहली या फिर अनुष्का की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई है. 

प्रॉपर्टी की डिटेल 

जैपकी को मिले प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट्स के अनुसार, कोहली और अनुष्का ने गोदरेज स्काईशोर (Godrej Skyshore) प्रोजेक्ट में 2,644 स्क्वायर फीट का अपार्टमेंट खरीदा है. इस अपार्टमेंट में तीन डेडिकेटेड पार्किंग स्पेस और 316 स्क्वायर फीट का अतिरिक्त एक्सक्लूसिव एरिया भी शामिल है.

इंग्लैंड दौरे पर नजर आए कोहली 

हाल ही में इंग्लैंड दौरे पर खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज में कोहली खेलते हुए नजर आए थे. पहले मैच में उनके बल्ले से 5 रन निकले थे. इसके बाद अगले दोनों वनडे में उन्होंने शानदार पारियां खेलते हुए क्रमश: 65 और 74 रन स्कोर किए. फिलहाल तो टीम इंडिया को अगली वनडे सीरीज वेस्टइंडीज के खिलाफ सितंबर में खेलनी है. इस सीरीज में कोहली खेलते हुए नजर आ सकते हैं.  

विराट कोहली का अंतर्राष्ट्रीय करियर 

नजर डालें कोहली के अंतर्राष्ट्रीय करियर पर, तो उन्होंने 123 टेस्ट, 314 वनडे और 125 टेस्ट खेल लिए हैं. टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके कोहली अब भारत के लिए सिर्फ वनडे फॉर्मेट के लिए उपलब्ध हैं. टेस्ट की 210 पारियों में बैटिंग करते हुए विराट ने 9230 रन बनाए, जिसमें 30 शतक और 31 अर्धशतक शामिल रहे. इसके अलावा वनडे की 302 पारियों में बैटिंग करते हुए उनके बल्ले से 14941 रन निकले, जिसमें 54 शतक और 79 अर्धशतक शामिल हैं. बाकी टी20 इंटरनेशनल की 117 पारियों में कोहली ने 48.69 की औसत और 137.04 के स्ट्राइक रेट से 4188 रन बनाए. 

 

यह भी पढ़ें: हार्दिक के बदले दुबे, ब्रेविस और 10 करोड़, CSK-MI ट्रेड की अफवाहों पर बोले आकाश चोपड़ा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *