मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा इलाके में गन्ने के खेत से मिले युवक के सड़े-गले शव के मामले में पुलिस ने हत्या का खुलासा करने का दावा किया है. पुलिस के मुताबिक, महज ढाई हजार रुपये के विवाद में युवक के दोस्त ने ही उसकी हत्या कर दी और शव को गन्ने के खेत में फेंक दिया. पुलिस ने नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. उसकी निशानदेही पर मृतक के कपड़े और मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं.
मुरादाबाद के एसपी ग्रामीण कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि 18 अगस्त को ठाकुरद्वारा कोतवाली क्षेत्र के रामूवाला गणेश गांव में गन्ने के खेत से एक युवक का सड़ा-गला शव मिला था. शव की हालत इतनी खराब थी कि उस समय उसकी पहचान नहीं हो सकी. बाद में उसकी पहचान डिलारी थाना क्षेत्र के बुढ़नपुर गांव निवासी जॉनी वाल्मीकि के रूप में हुई.
UP में महिला कर्मचारियों को बड़ी राहत! दूसरे मैटरनिटी लीव के लिए ये शर्त खत्म
जॉनी के लापता होने की रिपोर्ट पहले से ही डिलारी थाने में दर्ज थी. शव की पहचान होने के बाद पुलिस ने गुमशुदगी के मामले को हत्या की धाराओं में बदलकर जांच शुरू की.
ढाई हजार रुपये को लेकर था विवाद
पुलिस जांच में सामने आया कि जॉनी का अपने दोस्त शाहनवाज से करीब ढाई हजार रुपये को लेकर विवाद चल रहा था. आरोप है कि इसी पैसे के विवाद में शाहनवाज ने जॉनी को ठाकुरद्वारा बुलाया. यहां दोनों के बीच विवाद हुआ और आरोपी ने उसकी हत्या कर दी.
हत्या के बाद आरोपी ने जॉनी का शव रामूवाला गणेश गांव के गन्ने के खेत में फेंक दिया, ताकि किसी को घटना की जानकारी न हो सके.
लखनऊ की पहचान ‘इंडियन कॉफी हाउस’ पर ताला, 3 महीने से बंद; यहीं बैठते थे लोहिया-चंद्रशेखर
आरोपी गिरफ्तार, सामान बरामद
पुलिस ने 24 अगस्त को नामजद आरोपी शाहनवाज को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस का कहना है कि पूछताछ के बाद आरोपी की निशानदेही पर जॉनी के कपड़े और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं. फिलहाल पुलिस हत्या से जुड़े बाकी पहलुओं की जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
