प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार (5 सितंबर, 2026) को दिल्ली मेट्रो के जरिए दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) के 100 साल पूरे होने पर आयोजित किए गए शताब्दी समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे. SRCC तक की यात्रा के दौरान पीएम मोदी मेट्रो ट्रेन में सवार अन्य यात्रियों और खासकर बच्चों से बातचीत करते हुए नजर आए.
न्यूज एजेंसी एएनआई की तरफ से शेयर किए गए वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेट्रो कार्ड का इस्तेमाल करके मेट्रो स्टेशन में प्रवेश करते नजर आए. इसके बाद जब प्लेटफॉर्म पर मेट्रो ट्रेन पहुंची तो पीएम मोदी ने ट्रेन में प्रवेश करते हुए सभी का अभिनंदन किया. इस दौरान ट्रेन में पहले से मौजूद महिलाओं, बच्चों और अन्य लोगों ने हर्ष के साथ पीएम मोदी से मुलाकात की. वहीं, पीएम मोदी ने ट्रेन में सवार महिलाओं, युवाओं और खासकर बच्चों के साथ खूब बातचीत की.
SRCC के बारे में बोले पीएम मोदी
श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में आयोजित समारोह में शामिल के लिए जाने से पहले पीएम मोदी ने अपने X हैंडल से शेयर किए एक पोस्ट किया. पोस्ट में उन्होंने कहा, ‘थोड़ी ही देर में, शाम 7 बजे मैं दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) के शताब्दी समारोह में शामिल होने पहुंचूंगा.’
उन्होंने कहा, ‘सालों से इस कॉलेज ने खुद को एक उत्कृष्ट संस्थान के रूप में स्थापित किया है और एकेडमिक एक्सिलेंस, इंस्टिट्यूशन-बिल्डिंग और बिजनेज, पब्लिक लाइफ और समाज के विभिन्न क्षेत्रों में नेतृत्व की नई पीढ़ियों को तैयार करने में SRCC ने अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है.
#WATCH | Delhi: Prime Minister Narendra Modi traveled by the Delhi Metro today as he headed to Shri Ram College of Commerce (SRCC) to participate in the college’s centenary celebrations.
(Source: DD) pic.twitter.com/pEXpKE01pK
— ANI (@ANI) September 5, 2026
100 वर्ष पूरे होने पर संस्थान प्रेरणा का महासागर हो जाता है- PM मोदी
वहीं, SRCC के शताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘आज का कार्यक्रम बहुत ऐतिहासिक है. यहां कॉलेज का हिस्सा रहीं अनेक पीढ़ियां आज एक साथ जुटी हैं, मैं आप सभी को इस शताब्दी समारोह के लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूं. मैं इसके संस्थापक सर श्रीराम जी को आदरपूर्वक श्रद्धांजलि देता हूं. उनके विजन को नमन करता हूं.’
उन्होंने कहा, ‘जब कोई इंसान 100 वर्ष जीता है, तो उसे अनुभव का साधन माना जाता है, लेकिन जब कोई संस्थान 100 वर्ष पूरे करता है, तो वह संस्थान प्रेरणा का महासागर हो जाता है. 100 सालों में SRCC ने पीढ़ियों को भविष्य जोड़ा है. जो आए, उन्होंने पढ़ा, जो निकले वो गढ़े हुए निकले.’
यह भी पढ़ेंः PM मोदी का राहुल गांधी पर हमला, ‘सच की हुंकार के आगे झूठ की गूंज नहीं टिकेगी’
