Headlines

‘मैंने गूंगी गुड़िया कहा तो बुरा क्यों लगा?’ कांग्रेस नेता का सुनेत्रा पवार से सवाल, आग को दी हवा


महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार को कांग्रेस द्वारा सोशल मीडिया पर ‘गूंगी गुड़िया’ कहे जाने पर मंगलवार को राज्य में राजनीतिक घमासान छिड़ गया है. इस बीच  महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने कांग्रेस की ओर से की गई ‘गूंगी गुड़िया’ टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए मंगलवार को कहा कि वह ‘उचित समय आने पर करारा जवाब देंगी.

ऐसे में अब कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार पर की गई ‘गूंगी गुड़िया’ टिप्पणी को लेकर उठे विवाद पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा, “मैंने ‘गूंगी गुड़िया’ कहा तो इतना गुस्सा क्यों? विपक्ष आलोचना करे तो सत्ता का धौंस दिखाने वाली भाषा लोकतंत्र को शोभा नहीं देती.”

‘मैं करारा जवाब दूंगी…’, गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार

कांग्रेस नेता ने बयान पर दी सफाई

वडेट्टीवार ने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को भी कभी ‘गूंगी गुड़िया’ कहकर आलोचना का सामना करना पड़ा था, लेकिन उन्होंने संघर्ष, अपने काम और जनता के विश्वास के बल पर खुद को साबित किया और देश का नेतृत्व किया. उन्होंने आगे कहा, “आज भी अवसर है. संघर्ष कीजिए, काम करके दिखाइए.”

एनसीपी द्वारा किए गए हमले पर क्या बोले वडेट्टीवार?

कांग्रेस पार्टी के नेता विजय वडेट्टीवार ने एनसीपी के हमले को कायराना बताया और कहा हिम्मत होती तो जंतर मंतर आंदोलन पर छात्रों के साथ खड़े होते यूं कायर की तरह कांग्रेस दफ्तर में न घुसते. उन्होंने कहा, “अगर हिम्मत है तो सत्ता का सहारा छोड़कर सामने आइए. हम भी आपका फूलों से स्वागत करेंगे. हम गांधीवादी विचारधारा के लोग हैं.”

वडेट्टीवार ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, “जब छात्रों पर लाठीचार्ज हो रहा था और शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों पर दमन किया जा रहा था, तब ये सत्ताधारी आखिर कहां थे?” बता दें कि कांग्रेस नेता की इस टिप्पणी की सत्तारूढ़ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) और उसके गठबंधन सहयोगियों ने तीखी आलोचना की.

राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *