Headlines

मॉकड्रिल के दौरान खुद ही दरिया में गिर पड़े दारोगा जी- वीडियो हो रहा वायरल


मॉकड्रिल अक्सर आने वाले खतरों से पार पाने के लिए किया जाता है. पुलिस प्रशासन, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ जैसी टीमें खतरे का एक फेक माहौल बनाती हैं और फिर वहां रेस्क्यू ऑपरेशन कर आने वाले खतरों से बचने का अभ्यास किया जाता है. लेकिन जरा सोचिए, इस रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान जान बचाने आई खुद पुलिस ही परेशानी में पड़ जाए तो उसका रेस्क्यू कौन करेगा? हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पुलिस टीम का एक एएसआई रेस्क्यू के दौरान नदी में रस्सी फेंकते वक्त खुद ही नदी में गिर पड़ा, जिसके बाद वहां का माहौल थोड़ा परेशान करने वाला हो गया.

मॉकड्रिल के दौरान नदी में गिर पड़े दारोगा जी

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें बताया जा रहा है कि ताप्ती नदी के राजघाट पर होमगार्ड की मॉक ड्रिल के दौरान ऐसी घटना पेश आई जिसे देखने के बाद कुछ यूजर्स परेशान हो गए तो कुछ की हंसी छूट गई. वीडियो में दिख रहा है कि पुलिस टीम का एक एएसआई मॉक ड्रिल के दौरान नदी में रस्सी फेंकते वक्त खुद हादसे का शिकार हो जाता है. नदी में रस्सी फेंकते वक्त पुलिस वाले का पैर फिसलता है और वो सीधे नदी में गिर पड़ता है.

टीम ने तुरंत बचाई जान, नहीं हुई अनहोनी

नदी में गिरते ही वहां मौजूद लोग तुरंत हरकत में आते हैं और नदी में छलांग लगाकर पुलिस वाले को तुरंत बचा लेते हैं. वो तो गनीमत रही कि जब ये हादसा हुआ तो वहां काफी लोग मौजूद थे जिन्होंने वक्त रहते नदी में छलांग लगी दी वरना बड़ा हादसा हो सकता था. वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसे लेकर लोग तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Video: ऑफिस आ रहे सर… बारिश के पानी में डूबी बाइक, लेकिन नहीं माना बॉस

यूजर्स बोले, अभी तो मॉकड्रिल धरा रह जाता

वीडियो को सोशल मीडिया पर अलग अलग प्लेटफॉर्म से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…ओहो, दारोगा जी तो चल दिए अब रेस्क्यू कौन संभालेगा. एक और यूजर ने लिखा…देश के सभी पुलिस वालों का दोबारा फिटनेस टेस्ट होना चाहिए. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…अभी मॉकड्रिल धरी की धरी रह जाती और असली रेस्क्यू करना पड़ता.

यह भी पढ़ें: Viral Video : ट्रेन में कैसे चोरी होता है फोन, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *